फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   16 roads will be rejuvenated, providing convenience in transportation

Basti News: 16 सड़कों का होगा कायाकल्प, आवागमन में मिलेगी सहूलियत

Tue, 03 Mar 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
16 roads will be rejuvenated, providing convenience in transportation
सदर ब्लॉक क्षेत्र के मनहनडीह को जोड़ने वाला मार्ग संवाद
बस्ती। जिले में खराब व बदहाल सड़कों का कायाकल्प होगा। शासन ने फिर से 16 सड़कों की मरम्मत के लिए मंजूरी दी है। प्रारंभिक किस्त के रूप में 66.64 लाख रुपये का बजट भी आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

इससे सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की इकाई निर्माण खंड और प्रांतीय खंड को दी गई है। ग्रामीण अंचल को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली 16 सड़कों के दिन जल्द बहुरेंगे। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने सड़कों की मरम्मत के लिए 15.24 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है।
विज्ञापन

कुल 19 किमी. सड़क की होगी मरम्मत होगी। इसमें प्रांतीय खंड के अधीन 12 सड़क है, जबकि निर्माण खंड के अधीन चार सड़कों के मरम्मत की जिम्मेदारी है। गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों की दशा बेहद खराब है। परेशानी को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद प्रांतीय खंड और निर्माण खंड ने सर्वे करवाया, जिसमें 16 मार्गों की स्थिति खराब मिली और मरम्मत की जरूरत सामने आई। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों के मरम्मत व अनुरक्षण के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था।

पीडब्ल्यूडी ने निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। चयनित ठेकेदार को दो माह में सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करना होगा। उम्मीद है कि मार्च 2026 तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed