फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   16 months have passed...the puzzle of Jamwant and Angad remains unsolved.

Basti News: 16 माह बीते...नहीं सुलझी जामवंत-अंगद की पहेली

Tue, 16 Dec 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
16 months have passed...the puzzle of Jamwant and Angad remains unsolved.
बस्ती। कलयुगी जामवंत और अंगद के दोस्ती की दास्तां उलझाऊ है। जामवंत मरा या अंगद यह आज तक स्पष्ट नहीं हुआ। 12 महीने से इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस भी उलझती गई।
विज्ञापन

16 महीने से लापता अंगद और इसके ठीक चार महीने बाद उसके दोस्त जामवंत के कथित हत्याकांड से अब तो पुलिस ने भी पीछा छुड़ा लिया है। विद्यालय में बरामद हुए जले शव और परिवार के सदस्यों के डीएनए जांच में जामवंत के मौत की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं बूढ़ी मां, पत्नी पथराई आंखों से अभी भी अंगद के घर पहुंचने की राह निहार रहे हैं।
विज्ञापन

मामला दो थाना क्षेत्र वाल्टरगंज और रुधौली से जुड़ा है। नौ जनवरी को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के बंद पड़े स्कूल में जला हुआ शव बरामद हुआ। संबंधित स्कूल के प्रबंधक जामवंत के परिजनों ने दावा किया कि जला हुआ शव जामवंत का है। किसी ने दुश्मनी से जामवंत की हत्या करके शव को जला दिया है। जामवंत की हत्या मानकर परिजनों ने उसका ब्रह्मभोज भी कर डाला। लेकिन, पुलिस इस घटना पर यकीन नहीं था। पड़ोसी भी जामवंत की हत्या पर संदेह जताने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डीएनए जांच कराया तो जामवंत के परिवार के लोगों से डीएनए मैच नहीं हुआ। इस पर पुलिस को विश्वास हो गया है कि जामवंत अपने मौत की कहानी गढ़कर कहीं लापता हो गया है। इसी बीच वारदात से जुड़ा एक नया मामला सामने आया। जामवंत के गायब होने से ठीक चार महीने पहले बगल के गांव रुधौली थाना क्षेत्र के मुनियांव का रहने वाला उसका दोस्त अंगद भी लापता बताया गया।

अब संदेह यह है कि कहीं जामवंत ने ही तो अपने दोस्त का शव जलाकर खुद लापता हो गया। पुलिस की थ्योरी भी काफी हद तक इसके इर्द-गिर्द घूम रही है लेकिन अभी साक्ष्य उपलब्ध न होने के कारण मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed