फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   16 candidates files nomination letter

आखिरी दिन 16 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Fri, 11 Feb 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
16 candidates files nomination letter
आखिरी दिन 16 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन

बस्ती। आठवें और आखिरी दिन शुक्रवार को 16 उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। बस्ती सदर से दो, महादेवा से तीन, हर्रैया व कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से चार-चार, जबकि रुधौली विधानसभा सीट से तीन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। नामांकन के दौरान प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों के अलावा किसी को परिसर में नहीं जाने दिया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अब सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि बुधवार को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। सदर विधानसभा क्षेत्र से अटल जनशक्ति पार्टी से ज्ञान प्रकाश तिवारी, आजाद समाज पार्टी से अबराबुल हक ने नामांकन दाखिल किया। महादेवा विधानसभा क्षेत्र से विजय विक्रम आर्य और दूधराम ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से नामांकन किया। जबकि बहुजन मुक्ति पार्टी से रामकरन ने नामांकन पत्र जमा किया। हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से लोकदल से छक्कन राम, विकासशील इंसान पार्टी से दीप कुमार, जबकि राम शिरोमणि व कैलाश ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा।
विज्ञापन

कप्तानगंज विधानसभा सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी से हृदयराम, अटल जनशक्ति पार्टी से ओम प्रकाश, लोग पार्टी से लक्ष्मण व कपिलदेव ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नाम निर्देशन पत्र जमा किया। रुधौली विधानसभा क्षेत्र से अटल जनशक्ति पार्टी से कय्यूम, अजय प्रताप व सुनील कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभासपा ने बदला प्रत्याशी, दूधराम पर दांव
बस्ती जिले की महादेवा सुरक्षित सीट सपा-सुभासपा गठबंधन के तहत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के खाते में गई है। यहां से सुभासपा ने पहले पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के बेटे विजय विक्रम को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, शुक्रवार को नामांकन की समय सीमा खत्म होने के कुछ ही घंटे पहले प्रत्याशी बदल दिया। यहां से पूर्व विधायक दूधराम को टिकट दिया गया है। टिकट मिलते ही वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, विजय विक्रम ने भी पहले से मिले सिंबल के साथ नामांकन पर दाखिल कर सपा खेमे की बेचैनी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed