{"_id":"5fc534498ebc3eefb87e066b","slug":"16-candidates-decide-their-fate-basti-news-gkp3751525106","type":"story","status":"publish","title_hn":"1998 मतदाता आज करेंगे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1998 मतदाता आज करेंगे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान कर्मीयों से सामग्री को मिलान करते कर्मी।
- फोटो : BASTI
1998 मतदाता आज करेंगे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
बस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक मतदान एक दिसंबर की सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। जिले के 1998 मतदाता 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि मतदेय स्थलों पर मतदान पार्टी पुलिस बल के साथ पहुंच गईं हैं। जिले में रामनगर, रुधौली, सल्टौआ, साऊंघाट, गौर, परसरामपुर, विक्रमजोत, हर्रैया, बस्ती, कप्तानगंज, बहादुरपुर, बनकटी, कुदरहा के ब्लॉक मुख्यालय भवन व नगर पालिका परिषद बस्ती सहित कुल 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियां रवाना करते समय सीआरओ नीता यादव, अपर उप जिलाधिकारी सुखवीर सिंह, राजेश सिंह, उप जिलाधिकारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। मतदेय स्थल पर 200 मीटर के दायरे में मतदाताओं को लुभाने पर प्रतिबंध है। सेक्टर मजिस्ट्रेट सुनिश्चित करेंगे कि उक्त दायरे में किसी प्रत्याशी का कोई टेंट, पोस्टर, बैनर आदि प्रदर्शित न हो।
पोलिंग बूथ का अधिकारियों ने लिया जायजा
भानपुर (बस्ती)। तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी ने तहसील परिसर और एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल ने ब्लॉक पर लगे पोस्टर व बैनर को हटवाए। सोमवार दोपहर बाद बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने पहुंचकर कार्यों को व्यवस्थित किया। रामनगर ब्लॉक सभागार में बनाए गए बूथ पर तहसीलदार ने किए जा रहे बैरिकेडिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल को आवश्यक निर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि मतदाताओं को कोविड-19 से बचाने के लिए दो-दो गज की दूरी पर गोले बनाए गए हैं। परिसर में कोविड हेल्पडेस्क पर थर्मल स्कैनर के साथ ही हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।