फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   16 bigha wheat crop burnt to ashes due to fire in Siwan

Basti News: सीवान में आग लगने से 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Thu, 02 Apr 2026 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
16 bigha wheat crop burnt to ashes due to fire in Siwan
पेल्हनी गांव के सिवान मे लगी आग से जलती गेहूं की फसल-संवाद
भानपुर। तहसील क्षेत्र के पेल्हनी गांव के सीवान में बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से फसल की जुताई और बोरिंग से पानी चलाकर कर किसी तरह आग पर काबू पाया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सहयोग किया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

हल्का लेखपाल राहुल कुमार लने बताया कि आग से 20 किसानों के करीब दो हेक्टेयर 16 बीघे के आस पास फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई है। जिसमे राकेश कुमार, दिवाकर विक्रम सिंह, अजय प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, मो. युनूस, रामसुरेश, राम महेश, दिनेश चंद्र, सुरसती, रामसवारें, इकबाल, मकबूल, अजमत अली, हजरत अली, सहीबुन आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

------------
आग से सड़क किनारे लगे पौधे जले
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित सावित्री विद्या विहार विद्यालय के निकट सडक किनारे सुबह 10.30 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से झाड़ियों के बीच लगे कई छोटे पेड व पौधे जलकर झुलस गये। आनन फानन विद्यालय कर्मियों और फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। जिससे एक बडा हादसा होते होते बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed