फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   16,500 got the vaccine at 450 booths

450 बूथों पर 16,500 को लगी वैक्सीन

Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
16,500 got the vaccine at 450 booths
450 बूथों पर 16,500 को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को अभियान चलाकर 450 बूथों पर 16,500 लोगों को टीका लगाया गया। बुधवार को जिले में 40 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि बूथों पर पहुंचे लोगों को क्रमवार टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में 176 लोगों को कोविशील्ड, 60 लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल में 84 को कोविशील्ड, 62 को को-वैक्सीन लगी। ओपेक चिकित्सालय कैली में 25 को टीका लगा। इसके अलावा सभी 14 सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में बूथ बनाकर टीकाकरण किया गया। शहर में कई टीमों की ओर से विभिन्न हिस्सों में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी नगरीय डॉ. एके कुशवाहा व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया की देखरेख में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने लोगों को जागरूक भी किया। आवास विकास के अलावा डिग्री कॉलेज में शिविर लगाकर टीकाकरण हुआ। डॉ. गिरधारी कौशल, फार्मासिस्ट सत्यम कसौधन, एलटी कपिलदेव वर्मा, अजस कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, एएनएम शशि मिश्रा, आंगनबाड़ी सुमन मिश्रा, सरोजनी श्रीवास्तव, संगीता, वंदना, प्रतिभा व सभासद परमेश्वर शुक्ल पप्पू, नामित सभासद अतुल सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में कुल 42 को को-वैक्सीन व 73 को कोविशील्ड लगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया गंभीर रूप से बीमार रहने वाले व्यक्तियों को खोजकर उनको टीका लगाया जा रहा है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहयोग लिया जा रहा है। अब तक जिले में 19 लाख 48 हजार 269 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed