फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   625 को नहीं मिला शादी अनुदान का लाभ

625 को नहीं मिला शादी अनुदान का लाभ

Wed, 19 Jun 2019 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
625 को नहीं मिला शादी अनुदान का लाभ
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Amar Ujala
गौर। गरीब की बेटी के हाथ पीला करने के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसके तहत हर लाभार्थी को 20 हजार रुपए अनुदान राशि देने का प्रावधान है। लेकिन गौर ब्लाक में अब भी 625 बेटियों को शादी की अनुदान की राशि नहीं मिल पाई है। इसके लिए एडीओ समाज कल्याण ने आवेदन के मूल प्रमाण पत्र जमा कराए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


एडीओ समाज कल्याण संदीप सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में पिछड़ी जाति के 325, सामान्य वर्ग 115, अनुसूचित जाति के 110 व अल्पसंख्यक के 75 लोगों ने शादी अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र मिला था। लेकिन चुनाव एवं सत्यापन के अभाव में ब्लॉक के लगभग 625 लाभार्थी अनुदान से वंचित रह गए हैं। योजना का लाभ पहुंचाने के लिए कर्मियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर चुके लाभार्थियों के मूल प्रमाण पत्र की कॉपी कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया है। ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शादी अनुदान, पेंशन, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास आदि किसी भी महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्ति बिचौलियों से संपर्क न करें। योजनाओं के नाम पर धन उगाही करने वालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed