{"_id":"5cf96196bdec22074e014727","slug":"15598473129-basti-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर और डीएम को दिखा सब कुछ ठीक-ठाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर और डीएम को दिखा सब कुछ ठीक-ठाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर और डीएम को दिखा सब कुछ ठीक-ठाक
गोशाला निरीक्षण में गौर के हथिनाश पहुंचे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। छुट्टा पशुओं को व्यवस्थित करने के लिए सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों में बनाए गए गोशाला का निरीक्षण बृहस्पतिवार शाम कमिश्नर अनिल कुमार सागर और डीएम डॉ राजशेखर ने किया।
ग्राम पंचायत हाथिनाश में बने गोशाला का निरीक्षण में जहां सब कुछ ठीक-ठाक मिला। मुकम्मल व्यवस्था देखकर अधिकारियों ने ब्लॉक बीडीओ व ग्राम प्रधान सहित सफाई कर्मचारियों की प्रशंसा की। डीएम और कमिश्नर ने सबसे पहले व्यवस्था देखी जहां 20 गायें दिखीं। गायों के चारे आदि को भी देखा। डीएम डॉ राजशेखर ने बीडीओ राकेश कुमार सिंह व ग्राम प्रधान दीनदयाल मिश्र की प्रशंसा की। बीडीओ को सलाह दी कि ब्लॉक के अन्य ग्राम ग्राम पंचायतों में भी गोशाला का निर्माण कराकर छुट्टा पशुओं को पाबंद कराएं। जिससे लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर पीडी आरपी सिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, सफाई कर्मी रामरूप, सूर्य प्रकाश रामदीन, श्याम बिहारी, दीपक सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।