फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नीट की परीक्षा में 14 बच्चों ने लहराया परचम

नीट की परीक्षा में 14 बच्चों ने लहराया परचम

Wed, 05 Jun 2019 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
नीट की परीक्षा में 14 बच्चों ने लहराया परचम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बस्ती। नीट 2019 का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। इसमें जिले के 14 बच्चों ने सफलता हासिल की है। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने बच्चों को बधाई दी है।
प्रैक्सिस विद्या पीठ के छात्र कृष्णा निषाद ने ओबीसी श्रेणी में देश में 15366 रैंक हासिल किया है। इसी विद्यालय के मो. सुहेल और अमर चौधरी ने भी सफलता अर्जित की है। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत पांडेय, सुशांत कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य बागीश त्रिपाठी ने प्रसन्नता जताई है। इसके अलावा शहर के चइयाबारी मोहल्ला निवासी संजय सिंह की बेटी शिवांगी सिंह ने सामान्य वर्ग में 14774 वां रैंक हासिल किया है। शिक्षक विजय प्रकाश श्रीवास्तव व अनीता श्रीवास्तव की पुत्री सौम्या श्रीवास्तव ने 17185 रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

जी शाइन अकादमी के निदेशक अजीत चौधरी ने बताया कि संस्थान के छात्र प्रदीप चौधरी ने 2064 रैंक, निधि सिंह ने 6298 रैंक और उत्कर्ष उपाध्याय ने 8270 रैंक हासिल किया है। सर्वेश शुक्ल, शाइमा अथर, नेहा वर्मा और आस्था भी परीक्षा में सफल रही हैं। संस्था के चेतन खंडेलवाल, रवि पांडेय, संतोष मिश्रा, अरविन्द कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के दुबौली मिश्र निवासी विजय वर्मा व शकुंतला के पुत्र सुनील वर्मा ने सामान्य वर्ग में 2868 वीं रैंक एवं ओबीसी वर्ग में 835 वीं रैंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। पटखौली बाबू निवासी सतीश चंद्र व शांति के पुत्र शिवम कुमार ने अपने पहले ही प्रयास मे 645 अंकों के साथ 1243 वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

इनसेट
बस्ती। एससीआई संस्था के 14 छात्रों ने नीट परीक्षा में सफलता पाई है। संस्था के इफ्तिखार अहमद, मृदुल यादव, पंकज कुमार चौधरी, शिवम, अमर दूबे, योगिता धुरिया और सुषमा पुष्पाकर सफलता अर्जित की है। इसके अलावा संस्था के ही आशुतोष पांडेय, अरुण कुमार, इंद्रजीत यादव, अंकित कुमार, प्रशांति पांडेय, प्रीति चौधरी, परिधि चौधरी भी सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed