{"_id":"5cf6b7c1bdec22072b5a726e","slug":"1559672764661-basti-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की 61 ईटीएम मशीनें खराब, यात्रियों से किचकिच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की 61 ईटीएम मशीनें खराब, यात्रियों से किचकिच
विज्ञापन
रोडवेज की 61 ईटीएम खराब, यात्रियों से किचकिच
बस्ती रोडवेज डिपो में नहीं है सर्विस सेंटर, परिचालक व यात्रियों में होती है नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से परिवहन निगम ने सभी डिपो को ईटीएम मशीनें उपलब्ध कराईं हैं। बावजूद इसके ज्यादातर बसों में मैनुअल ही टिकट कट रहा है। जिसे लेकर परिचालक व यात्रियों में नोकझोंक भी हो रही है। परिचालकों की ओर से दलील दी जाती है कि मशीन खराब होने की वजह से मैनुअल टिकट कटना पड़ता है। लेकिन जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
परिवहन निगम की ओर से कुल 163 मशीनें बस्ती डिपो को उपलब्ध कराई गईं हैं। इनमें से 61 मशीनें खराब हो र्गइं हैं। विभागीय कर्मियों के अनुसार इन मशीनों को बनने के लिए लखनऊ भेजा गया है। महीना बीत रहा है, लेकिन मशीनें बनाकर नहीं भेजी गईं। किसी तरह से परिचालक मैनुअल टिकट काट रहे हैं। बताते हैं कि ईटीएम से टिकट निकलने पर दूरी व किराया छपा होता है। लेकिन मैनुअल टिकट में परिचालक को खुद हाथ से किराया भरना पड़ता है। ऐसे में बहुत से यात्री किराए को लेकर भ्रम में पड़ जाते हैं। यही नहीं कुछ तो ईटीएम से ही टिकट लेने की जिद करने लगते हैं। इस संबंध में ईटीएम की खराबी को लेकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह कहते हैं कि स्थित से अवगत हूं। मशीनें बनने के लिए गई हैं, जल्द ही सभी परिचालकों को उपलब्ध कराईं जाएंगी।
बस्ती डिपो में नहीं है सर्विस सेंटर
डिपो को भले ही 163 ईटीएम दी गईं हों, लेकिन यहां सर्विस सेंटर नहीं है। ऐसे में यदि ये मशीनें खराब होती हैं तो इन्हें बनने के लिए लखनऊ या फिर गोरखपुर भेजना पड़ता है। परिचालकों के अनुसार सर्विस सेंटर समय से मशीनें नहीं बनाकर भेजती हैं। रिपोर्ट करने के बाद भी गंभीरता नहीं दिखाई जाती है। यही नहीं बसों में चार्जर की व्यवस्था न होने से यह मशीनें जल्द ही डिस्चार्ज हो जाती हैं। और इन्हें चार्ज करने के लिए डिपो का ही सहरा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
फोटो
यहां कुछ ही दिनों में बंद हो गई रोडवेज की सेवा
क्षेत्रीय विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया था रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट। महादेवा विधान सभा क्षेत्र के गायघाट से जब रोडवेज बस सेवा शुरू हुई तो लोगों के खुशी का ठिकाना न रहा। क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर ने बाकायदा हरी झंडी दिखाकर लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज सहित अन्य शहरों के लिए बसों को रवाना किया था। लेकिन महज एक माह के भीतर ही यहां से रोडवेज बसों की सेवा बंद हो गई। इससे महादेवावासी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर ग्रामीणांचल के बाजारों से जिला मुख्यालय व धर्मनगरी के अलावा लखनऊ, फैजाबाद को जाने के लिए परिवहन निगम ने दिसंबर माह में गायघाट से बस सेवा संचालित किया था। गायघाट बाजार के पूरब चौराहे पर स्थापित बाढ़ शरणालय परिसर में परिवहन विभाग का बोर्ड लगाकर बस स्टाप बनाया था। लेकिन लखनऊ व बस्ती जाने वाली बस महज उद्घाटन तक सिमट कर रह गईं। लेकिन कुंभ मेला का पिकिंग प्वाइंट गायघाट होने के कारण प्रयागराज जाने के लिए भी तमाम बसें मेला तक ही चल सकीं। मेला के बाद वह भी बंद हो गई। लोगों का कहना है कि जब यात्रियों की संख्या बढ़ी तो परिवहन विभाग की सेवा ठप हो गई। यहां तक कि काफी दिनों से बस्ती व फैजाबाद डिपो की जो बसें सप्ताह में मंगलवार व शनिवार दो दिन दिल्ली के लिए चलती हैं। वे भी निगम की ओर से निर्धारित स्टाप पर नहीं रुकती हैं।
इस संबंध में रोडवेज डिपो की बसों को लेकर क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर ने कहा कि चुनाव के कारण यह बसे प्रभावित हुई थी। परिवहन विभाग से वार्ता कर शीघ्र ही इन बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। उधर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि बस्ती डिपो की दिल्ली चलने वाली बसें कल से गायघाट बस स्टाप पर पंद्रह मिनट रुकेंगी। अन्य बसों का भी संचालन जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा।