{"_id":"5ceae1a5bdec220754347c99","slug":"15588971106-basti-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदरहा और दुबौलिया क्षेत्र में आग से भारी क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरहा और दुबौलिया क्षेत्र में आग से भारी क्षति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुदरहा और दुबौलिया में आग से भारी क्षति
- कुदहरा के गाना और सेल्हरा गांव में आग पांच पशु झुलसे
- दुबौलिया के नरहर पुर गांव मे झोपड़ी जली
अमर उजाला ब्यूरो
कुदरहा। ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को दो स्थानों पर आग लग गई, जिससे गाना गांव में एक हेक्टेयर गन्ने की फसल बर्बाद हो गई। जबकि सेल्हरा गांव में पांच मवेशी झुलस कर मर गए।
कलवारी थाना क्षेत्र के गाना गांव के सिवान में ढीले तारों से निकली चिंगारी सुभाष मिश्र के गन्ने के खेत में गिरी, जिससे आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक भारी नुकसान हो चुका था। गांव के रामेंद्र त्रिपाठी सहित कई लोगों ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि तार जर्जर है और खेत में ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिससे कई बार फसलों को नुकसान पहुंच चुका है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी घटना सेल्हरा की है, जहां रामसेवक चौधरी के घारी में अचानक दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। घर के लोग जब तक सतर्क होते तब तक पछुआ हवा के वेग से आग ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया। घारी में बांधे गए सात पशुओं में तीन गायें और दौ भैंस झुलस गईं।
--------------------
छप्पर की आग में घर जला
दुबौलिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के नरहर पुर गांव में शनिवार रात करीब एक बजे आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग से मिठाईलाल का छप्पर का मकान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।