फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मुआवजा की मांग, किसानों का हाइवे पर प्रदर्शन

मुआवजा की मांग, किसानों का हाइवे पर प्रदर्शन

Sat, 27 Apr 2019 12:41 AM IST
basti Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा की मांग, किसानों का हाइवे पर प्रदर्शन
ध्ारना - फोटो : अमर उजाला
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र के गौरियानैन व मुड़ेरीपुर गांव के किसानों ने जमीन के मुआवजा की मांग को लेकर हाइवे पर खतमसराय गांव के निकट प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे किसानों ने मुआवजा न मिलने पर चुनाव में भाग न लेने की भी चेतावनी भी दी है।किसानों ने कहा कि 2014 में लोलपुर विक्रमजोत तटबंध का निर्माण हुआ था। जिसके अंतर्गत किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई थी और मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था। पांच वर्ष बीत गए मगर मुआवजा नहीं दिया गया। अधिकारियों ने कभी बजट का रोना रोकर और कभी कुछ बहाना कर दिया, जबकि किसानों की अधिग्रहीत जमीन पर दो किमी बांध बन चुका है। आंदोलित किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल तक कोई हल नहीं निकला तो एसडीएम हर्रैया कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। इसके बाद भी बात न बनी तो हाइवे जाम कर दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान बच्चा राम यादव, बाबूराम, जलालुद्दीन, सूर्य नारायण सिंह, आस मोहम्मद, रामचंदर, मिठाईलाल, कमलाकांत, राधेश्याम पांडेय, राम अवतार, सुधि राम सिंह, भगवान प्रसाद, नंदराम ,वीर श्याम, जमुना, सूर्यनाथ ,उजागर, रामेश्वर, सूरज प्रजापति, राजबली, ओम प्रकाश, मुसलिम, कलावती ,झिनका, केवला, कमला, दुर्गावती सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed