{"_id":"595bd5364f1c1b494a8b4725","slug":"151499190582-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनान और बनकटी नगर पंचायत को मिला 60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनान और बनकटी नगर पंचायत को मिला 60 लाख
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान, बनकटी को मिले 60 लाख
बस्ती।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना के तहत शासन ने बनकटी और बभनान नगर पंचायत को सोलर पॉवर लगाने के लिए दो करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। पहली किस्त के रूप में 60 लाख रुपये जारी भी कर दिया।
इस योजना के तहत नगर पंचायतों में सोलर पॉवर प्लांट के जरिए मार्ग प्रकाश एवं पेयजल उपलब्ध कराना है। ताकि बिजली न रहने पर किसी को इसके लिए परेशानी न उठानी पड़े। शासन के अनुसचिव अजय कुमार ओझा की ओर से जारी डीएम को पत्र में नगर पंचायत बनकटी को 115. 41 और नगर पंचायत बभनान को 113.20 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति देने की जानकारी दी गई है। साथ ही दोनों पंचायतों को पहली किस्त के रूप में 30-30 लाख रुपये भी जारी किए गए हैं। इन दोनों नगर पंचायतों के लोगों को बिजली न रहने के कारण पेयजल और रात्रि में रोशनी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए शासन ने धन जारी किया है।