फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   15027 people likely to get employment

बस्ती: 4,786 हजार करोड़ का हुआ निवेश, 15 हजार को रोजगार मिलने का दावा

Sat, 11 Feb 2023 03:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Feb 2023 03:32 PM IST
सार

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 201 इंडेंट दाखिल किए गए हैं, जिसमें 4786.25 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है एवं 15027 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार हासिल होने की संभावना है।
 

विज्ञापन
15027 people likely to get employment
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अवसर पर कलेक्ट्रट परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में ओडीओपी के उत्पाद का

विस्तार

लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसका प्रसारण कलेक्ट्रेट में हुआ। प्रधानमंत्री वर्चुअल उद्यमियों से रुबरू हुए। समस्याओं पर दो टूक कहा-उद्यमियों की समस्याओं काे प्राथमिकता से दूर कराएं।
विज्ञापन


डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 201 इंडेंट दाखिल किए गए हैं, जिसमें 4786.25 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है एवं 15027 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार हासिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि इस वर्ष एमओयू साइन करके इन्वेस्टमेंट करने वाले सभी उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निराकरण किया जाएगा। डीएम ने बताया कि जनपद में सूक्ष्म, इकाइयां 6768, छोटी 12, मीडियम 06 एवं वृहद इकाइयों की संख्या 04 है। इस प्रकार कुल 6790 इकाइयां स्थापित हैं, जिसमें 1869.16 करोड़ का निवेश एवं 32261 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने बताया कि जनपद में औद्योगिक क्षेत्र (प्लास्टिक काम्पलेक्स) का विकास यूपीसीडा करेगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की ओर से 08 मिनी औद्योगिक आस्थान का विकास जनपद में कराया गया है। इस मौके पर उद्यमी/निवेशक चेंबर्स ऑफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक, महासचिव हरिशचंद्र शुक्ला, आईडीए के अध्यक्ष अनिल सिंह रैकवार, सुनीता सिंह, मनोज, परवेज आलम, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, सलिल अग्रवाल, ऋषी अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुषमा चौधरी, रामाज्ञा चौधरी, आरिफ अहमद, विवेक और विनोद चौधरी आदि मौजूद रहे।


प्रदर्शनी का आयोजन हुआ
कार्यक्रम में उद्योग, भारतीय स्टेट बैंक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मत्स्य, कृषि, पंजाब नेशनल बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, ग्राम्य विकास, उद्यान, श्रम विभाग की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नगरीय नोडल डॉ. एके कुशवाहॉ के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने बच्चों का टीकाकरण करते हुए परिवार नियोजन के साधनों का वितरण किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार और डीडीओ अजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed