फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1500 students absent in vidyagyan entrance

विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश परीक्षा में 15 सौ छात्र अनुपस्थित

Mon, 22 Feb 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जनपद गौतमबुद्घनगर के नोयडा स्थित विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के
विज्ञापन
लिए रविवार को राजकीय इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज और सक्सेरिया इंटर कालेज में परीक्षा हुई। 14 ब्लॉकों के 3162 बच्चों ने आवेदन किया था। जिसमें 1539 बालिका और 1623 बालक शामिल रहे। 1662 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हुए। 15 सौ बच्चों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया।

इस प्रवेश परीक्षा में उन परिवारों के बच्चों को शामिल किया जाता, जिनके मुखिया की सालाना आय एक लाख रुपए से अधिक न हो। इस स्कूल में जवाहर नवोदय विद्यालय की तरह बच्चों को पढ़ाई से लेकर खान पान और रहने की निशुल्क सुविधा मिलती है।

परीक्षा नियंत्रक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि संस्था एक बच्चें पर प्रतिवर्ष तीन लाख रुपया व्यय करती है। इस स्कूल में कांवेंट स्कूलों की तरह बच्चों को शिक्षा सहित अन्य सुविधाएं दी जाती है। तीनों केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

परीक्षा को लेकर बच्चों और उनके अभिभावकों में खूब उत्साह देखा गया। परीक्षा शुरू से एक घंटा से अधिक पहले बच्चें और उनके अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर एकत्रित होना शुरू हो गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed