फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1500 crore rupees invested, 170 entrepreneurs looking for land

Basti News: 15 साै करोड़ का हुआ निवेश, 170 उद्यमियों को जमीन की तलाश

Thu, 04 Jun 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
1500 crore rupees invested, 170 entrepreneurs looking for land
एथनॉल की फैक्ट्री।
बस्ती। यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के के बाद बस्ती में उद्योगों को रफ्तार मिली है। 15 साै करोड़ रुपये के निवेश के साथ ही 151 इकाइयां उत्पादन शुरू कर चुकी हैं। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। हालांकि, उस समय एमओयू पर 282 पूंजीपतियों ने हस्ताक्षर कर बस्ती में उद्योग लगाने की मंशा जाहिर की थी। जमीन के अभाव में 170 उद्यमी अभी कतार में हैं।
विज्ञापन

एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाले केवल 112 निवेशक ही अपनी उद्योग इकाइयों को स्थापित करने में लगे हैं। शेष 170 निवेशकों को सपनों की जमीन नहीं मिल सकी है। वर्ष 2023 में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान जिले में 14232.85 करोड़ रुपये से उद्योगों की स्थापना का करार हुआ था। मगर, इसमें तेजी नहीं आ सकी। अब तक 1500 करोड़ रुपये की लागत के ही उद्योगों की स्थापना की कवायद शुरू हो सकी है।
विज्ञापन

इसमें ज्यादातर 100 से 200 करोड़ के उद्योग हैं। 300 करोड़ से अधिक दो उद्योगों को छोड़कर किसी भी उद्योग के स्थापना की पहल नहीं हो सकी है। उद्यम क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि उद्योगों की स्थापना के लिए यहां जमीन उपलब्ध नहीं है। बड़े उद्योग के लिए कुछ उद्यमियों ने शुरुआती दौर में व्यक्तिगत प्रयास से हाईवे एवं अन्य राजमार्गों के किनारे जमीन की खरीदारी कर ली थी। इन जगहों पर कल-कारखानों की स्थापना शुरू हो गई है। इसके बाद 50 से 100 एकड़ जमीन की आवश्यकता वाले उद्यमियों को जमीन नहीं मिल पा रही है। उपयुक्त जगह न मिल पाने के कारण अनुमानित 1500 से 2000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट यहां नहीं स्थापित हो पाए। 15 से 20 बड़े उद्यमी यहां उद्योग लगाने से ही पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरातल पर उतरी दो एथनॉल फैक्ट्री : जिले में 2183.70 करोड़ पूंजी निवेश का लक्ष्य निर्धारित है। छोटी बड़ी 151 इकाइयों ने वाणिज्यिक उत्पादन यहां शुरू कर दिया है। इसमें सौ करोड़ से अधिक पूंजी की दो एथनॉल बनाने वाली फैक्ट्री भी धरातल पर उतर चुकी है। जिले के लालगंज क्षेत्र के बानपुर में सौ करोड़ लागत से 15 एकड़ में एथनॉल फैक्ट्री बनकर तैयार हुई है। यहां चावल और मक्के से एथनॉल तैयार कर ऑयल कंपनियों को आपूर्ति की जाएगी। इस फैक्ट्री में एक सप्ताह बाद उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। वहीं दूसरी एथनॉल फैक्ट्री रुधौली क्षेत्र के दसिया में बनकर तैयार हो रही है। 500 करोड़ की लागत से 25 एकड़ में फैक्ट्री का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed