{"_id":"61719d5dd054b76bdb5f0a23","slug":"15-lakh-arived-growth-vaccination-basti-news-gkp413714079","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में करीब 15 लाख पहुंचा वैक्सीनेशन का ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में करीब 15 लाख पहुंचा वैक्सीनेशन का ग्राफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में करीब 15 लाख पहुंचा वैक्सीनेशन का ग्राफ
- जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य
- 11715 मिले थे पॉजिटिव, सभी स्वस्थ, 330 की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का ग्राफ करीब 15 लाख पहुंच चुका है। इसमें 18 से 44 आयु वर्ग 785494 1 लोग हैं, जबकि 45 वर्ष से ऊपर वालों की संख्या 696939 बताई गई है। इनमें से 339393 को दूसरी डोज भी लग चुकी है। जिले में सप्ताह भर के भीतर एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है, जबकि कोरोना से जिले में 330 की मौत हो चुकी है। 11715 पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला कोरोना मुक्त घोषित किया जा चुका है।
जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए अब तक 18 लाख लोगों की सूची बनाई गई है। इसमें 18 वर्ष से ऊपर के लोग शामिल हैं। यहां 16 जनवरी 2021 से 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ था। जबकि इसी वर्ष 17 मई से 18 से 44 के लोगों को वैक्सीन दिया जाने लगा। तय कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न ब्लाकों व गांवों में कैंप लगाकर टीकाकरण को गति दी जा रही है। इसके चलते जहां करीब 15 लाख लोग प्रतिरक्षित किए गए, वहीं इसमें 18 से 44 के 135634 को जबकि 45 से ऊपर के 203759 दोनो डोज दी जा चुकी है।
--------
कोरोना को लेकर डॉक्टर बोले
महिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. पीके श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना को लेकर अब भी सजगता जरूरी है। क्योंकि बाहर से आने वालों की संख्या त्योहार में बढ़ेगी और दूसरे राज्यों में कोरोना का असर अब भी है। ऐसे में जरूरी है कि लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज की विशेषज्ञ डॉ. अलका शुक्ला ने कहा कि कोरोना का खतरा कम जरूर हुआ है, मगर संवेदनशीलता घटी नहीं है। कहा कि जिले में एक्टिव केस न होने अथवा दोनो डोज लगवाने के बाद भी कोरोना से बचने के हर उपाय करने हैं। मसलन दूरी व मास्क के साथ हाथ धोना जरूरी है। संभव हो तो भीड़भाड़ में जाने से बचें। यदि जरूरी हो तो कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूर करें।