{"_id":"24f324580608ef4856af8c858a143b4b","slug":"1464-latrine-be-constructed-in-malnutrited-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित गांवों में 1646 शौचालय बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित गांवों में 1646 शौचालय बनेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पोषण मिशन के तहत जिले में चयनित अति कुपोषित गांवों में
विज्ञापन
शौचालय के लिए शासन की ओर से एक करोड़ सत्तानबे लाख बावन हजार रुपये
अवमुक्त किए गए हैं। इन्हें संबंधित गांवों में समारोह आयोजित कर वितरित
किया जाएगा।
जिले में 64 गांव अतिकुपोषित हैं। इन गांवों को डीएम, सीडीओ, डीपीओ आदि ने गोद ले रखा है। इन गांवों में कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं के अलावा गांव के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसी कड़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन गांवों में शौचालयों के निर्माण के लिए धनराशि जारी की गई है। प्रत्येक अतिकुपोषित गांव में 25 शौचालय बनवाए जाएंगे। इस प्रकार सभी 64 अतिकुपोषित गांवों में कुल 1646 शौचालय बनवाए जाएंगे। प्रत्येक लाभार्थी को इसके लिए 12 हजार रुपये दिए जाएंगे।
जिला स्वच्छता समिति ने अधिकारियों की ओर से गोद लिए गए अतिकुपोषित गांवों में चयनित लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर शौचालय निर्माण कराए जाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के व्यक्तिगत शौचालय और अन्य मद में उपलब्ध धनराशि की स्वीकृति दी है।
डीपीआरओ डीपी सिंह ने बताया कि कुल 1646 लाभार्थियों के लिए एक करोड़ 97 लाख 52 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। संबंधित ग्राम पंचायतों में समारोह आयोजित कर जिन अधिकारियों ने गांव को गोद लिया है, वे लाभार्थियों के बीच शौचालय मद के धनराशि का चेक वितरित करेंगे।