फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   146 youths got employment, happiness came on their faces

Basti News: 146 युवाओं को मिला रोजगार, चेहरे पर आई खुशी

Wed, 24 May 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 24 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
146 youths got employment, happiness came on their faces
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले में डीएम प्रियंका निरंजन ने नियुक्ति पत्र वितर
बस्ती। क्षेत्रीय सेवा योजन, एमसीसी, कौशल विकास मिशन एवं बीसीसी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रोडवेज स्थित रिद्धि सिद्धि मैरिज हाल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रदेशों की पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया। इन कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए कुल 263 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें 146 युवाओं का चयन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। डीएम ने कहा कि सभी बेरोजगार युवा अपनी योग्यतानुसार साक्षात्कार देकर सेवायोजन का अवसर प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि कही भी कार्य करने का अनुभव दूसरी नौकरी में लाभ पहुंचाता है। सीडीओ ने कहा कि अभ्यर्थियों के चयन प्रक्रिया पारदर्शिता होनी चाहिए। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्हें अधिकारियों ने प्रोत्साहित भी किया। सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल चौधरी, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा, विकास चंद्रवीर सिंह, रवि, अंजली शर्मा, राहुल कुमार, दयाराम वर्मा, पंकज कुमार श्रीवास्तव, केडी पांडेय, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed