फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   145 villages will get Annapurna Bhawan... Rs 12 crore will be spent.

Basti News: 145 गांव को मिलेगा अन्नपूर्णा भवन...खर्च होंगे 12 करोड़

Mon, 01 Dec 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
145 villages will get Annapurna Bhawan... Rs 12 crore will be spent.
बस्ती। सार्वजनिक स्थानों से उचित दर की दुकानों के संचालन के लिए 145 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाएंगे। अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

भवन बनवाए जाने के लिए मनरेगा मद से स्वीकृति दी गई है। गांवों में भवन बनवाए जाने से श्रमिकों को काम भी मिलेगा। भवन में कई और सुविधाएं भी मिलेंगी। कुछ भवन तैयार भी हैं। जिसे जल्द हैंडओवर कर दिए जाएंगे। मनरेगा से भवन बनाकर आपूर्ति विभाग को हैंडओवर करना है। गांवों में संचालित उचित दर की दुकानों को अब अपने भवन मिलने लगे हैं जिससे अनाज आदि का वितरण भी सार्वजनिक स्थानों से होगा।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों से अनाज आदि के वितरण होने से लोगों को उचित दर विक्रेता के घर नहीं जाना होगा और गांव की राजनीति के वितरण पर असर नहीं पड़ेगा। अब गांव की राजनीति और रंजिश के कारण कोटेदार के दरवाजे पर न जाने वाले कार्डधारक परिवार भी अनाज आदि आसानी से ले सकेंगे। खाद्य और रसद विभाग के माध्यम से ग्राम्य विकास विभाग ने उचित दर की दुकानें बनाने पर सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि गांवों में संचालित उचित दर की दुकानों में से 145 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनवाए जा रहे हैं। एक भवन को बनवाए जाने में औसतन करीब साढ़े आठ लाख रुपये की लागत आ रही है। उस हिसाब से 145 भवनों को बनवाए जाने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मनरेगा मद से काम होने के चलते गांवों के श्रमिकों को भी रोजगार मिलेगा।

मनरेगा के अलावा खाद्य विभाग को भी भवन बनाने के लिए लक्ष्य मिला है। 21 भवन खाद्य विभाग जबकि शेष भवन को मनरेगा से तैयार कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल का कहना है कि भवन का निर्माण शुरू है। जो भवन तैयार होकर मनरेगा से हैंडओवर हो रहे, वहां जल्द ही दुकान शिफ्ट करवा दी जाएगी। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed