फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   144 government vehicles of the district became junk, registration also cancelled.

Basti News: जिले की 144 सरकारी गाड़ियां हो गईं कबाड़, पंजीयन भी निरस्त

Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
144 government vehicles of the district became junk, registration also cancelled.
- 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियों को कबाड़ घोषित कर नीलामी के लिए 30 सितंबर तक दी गई है मोहलत
विज्ञापन


- जिले में कुल 453 सरकारी गाड़ियां हैं पंजीकृत, सबसे अधिक पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की गाड़ियां आयु सीमा कर चुकी हैं पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिले की 144 सरकारी गाड़ियों को कबाड़ घोषित कर नीलाम करने की समय सीमा पूरी होने में अब सिर्फ 30 सितंबर तक का समय रह गया है। इन्हें कबाड़ घोषित कर नष्ट करने के लिए नीलाम कर दिया जाएगा। उसके बाद नई गाड़ियों का इंतजाम कर सरकारी तंत्र को चाक-चौबंद किया जाएगा।



जिले में कुल 453 वाहन राजकीय कार्य में पंजीकृत किए गए थे। कबाड़ नीति घोषित होने के बाद जब परिवहन विभाग ने ब्योरा इकट्ठा किया तो कुल 144 वाहन ऐसे पाए गए, जो 15 वर्ष की आयु सीमा पूरी होने के बावजूद विभागों में संचालित हो रहे हैं। यही नहीं इनमें कुछ ऐसे भी वाहन हैं, जो 35 से 40 वर्ष की उम्र पूरी होने के बावजूद सेवा दे रहे हैं। इनमें सबसे अधिक पुलिस के 23 व स्वास्थ्य विभाग के 21 वाहन हैं। परिवहन विभाग के आरआई संजय दास के अनुसार इन्हें चिन्हित कर 1 अप्रैल 2023 से इनका संचालन रोक दिया गया है और पंजीयन निरस्त किया जा चुका है। अगर ऐसे वाहन ऑनरोड पाए जाते हैं तो उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बिना पंजीयन वाहन का संचालन दंडनीय अपराध माना जाता है।
विज्ञापन


---

कार, ट्रैक्टर व बाइक होंगे कबाड़



एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जिले के कुल 32 विभागों, निगमों व सरकारी संस्थाओं के 144 वाहन आयु सीमा पूरी कर चुके हैं। इनमें कार, ट्रक, ट्रैक्टर व अन्य भारी वाहनों के अलावा पुरानी बाइक भी कबाड़ घोषित हो चुकी है और उनका पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। सभी विभागाध्यक्ष को ऐसे वाहनों का संचालन कदापि नहीं होने देना चाहिए और एमएसटीसी की लॉगिन पर जाकर वाहनों की नीलामी के लिए आवेदन करना चाहिए। उसके बाद नीलामी प्राप्त कर्ता को वाहन सुपुर्द कर सीओडी यानी कि सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट प्राप्त कर लेना चाहिए ताकि नीलामी का मूल्य संबंधित विभाग के खाते में हस्तांतरित करने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed