फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ‘लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सभी बनें सहभागी’

‘लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सभी बनें सहभागी’

Sat, 13 Apr 2019 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
‘लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सभी बनें सहभागी’
‘लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सभी बनें सहभागी’
विज्ञापन

डीएम ने मखौड़ा में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। ब्लॉक क्षेत्र के मखौड़ा धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार को डीएम डॉ. राजशेखर ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम में पहुंचे डीएम ने स्थानीय लोगों के अलावा वहां उपस्थित कर्मियों से भी मतदान करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदान से ही मजबूत सरकार का गठन संभव है। मजबूत सरकार का यह लोकतांत्रिक फार्मूला तभी साकार होगा जब सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने 12 मई को होने वाले मतदान में सभी को घर से निकलकर पोलिंग बूथ पर मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि हर बूथ पर आम मतदाताओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मतदाताओं के बैठने, पीने के लिए ठंडा पानी, शौचालय, दवा और दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था हर पोलिंग बूथ पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हर पोलिंग बूथ पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान किया। बताया कि दो महीने में 11 लाख से अधिक युवाओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा चुका है। डीएम ने लोगों को मतदान के लिए शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम को डीडीओ नीरज श्रीवास्तव, एसडीएम हरैया शिव प्रताप शुक्ला ने भी संबोधित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed