{"_id":"5c48ae89bdec224be317e034","slug":"141548267145-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल विहीन परीक्षा को बनी रणनीति, खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल विहीन परीक्षा को बनी रणनीति, खाका तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकलविहीन परीक्षा को बनी रणनीति, खाका तैयार
138 परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
सचल दल की छह टीमें करेंगी निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सात फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने माथापच्ची शुरू कर दी। इसके लिए बुधवार को जीजीआईसी के सभागार में केंद्र व्यवस्थापक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में सीआरओ राम दुलारे पांडेय ने खाका खींचा। घंटे भर की मशक्कत के बाद सब कुछ तय हो गया। अब चार फरवरी को इसे अंतिम रूप देने के लिए डीएम व एसपी फिर से बैठक लेंगे।
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 138 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हाई स्कूल में 43241 और इंटरमीडिएट में 35981 छात्र पंजीकृत हैं। इसके लिए 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट व छह सचल दल के लिए 24 शिक्षक शामिल किए गए हैं। सात अतिसंवेदनशील पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट अलग से तैनात किए जाएंगे। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित होगा। कापी तहसील वार जमा कराई जाएगी। जीआईसी मुख्य संकलन केंद्र है जबकि रुधौली के दिलेश्वरी इंटर कॉलेज, हर्रैया के नेशनल इंटर कॉलेज व भानपुर के किसान इंटर कॉलेज को उप संकलन केंद्र बनाया गया है।
सीआरओ ने कहा कि केंद्रों पर दो-दो सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर भी स्थापित करा दिए गए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले ही कक्ष निरीक्षकों को संबधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। कक्ष निरीक्षकों ड्यूटी भी नाम के साथ ही लगाई जाएगी। इस बार परीक्षा केंद्रों पर विद्यालय के प्रबंधकों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी स्थिति में परीक्षा के दिन ही सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दल को उनके कार्य स्थल की जानकारी दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी के लिए सीधे तौर पर केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। एएसपी पंकज ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आश्वस्त किया कि वे जितनी फोर्स चाहें उन्हें उपलब्ध करा दी जाएगी। सभी केंद्रों पर संबंधित सर्किल के सीओ व एसओ मय फोर्स भ्रमण करेंगे। इस मौके पर डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्या, एसडीएम भानपुर राजेश कुमार, प्रधानाचार्य जीजीआईसी नीलम सिंह, बीएसए अरुण कुमार, केंद्र व्यवस्थापक ओम प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. संजय सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, शिव बहादुर सिंह, अशोक कुमार पांडेय, बृजेंद्र मिश्र, संदीप सिंह, सुभाष तिवारी, विनय कुमार तिवारी सहित तमाम प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।