{"_id":"5c36416dbdec223c7148275a","slug":"141547059565-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामकाज बंद कर बैंक व ट्रेड यूनियन ने दिया धरना..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामकाज बंद कर बैंक व ट्रेड यूनियन ने दिया धरना..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामकाज बंद कर बैंककर्मियों ने दिया धरना
बंद रहा एलआईसी व पोस्ट आफिस
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। ट्रेड यूनियन से जुड़े बैंक, डाक घर व एलआईसी के कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण पीएनबी सहित विभिन्न बैंकों, एलआईसी व डाक घरों में कामकाज प्रभावित हुआ। बैंकों में हड़ताल के कारण तकरीबन 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। इस हड़ताल में एसबीआई, सेंट्रल बैंक व को आपरेटिव बैंक के कर्मचारी शामिल नहीं हुए।
सेंट्रल ट्रेड यूनियंस की हड़ताल में शामिल संगठनों का आरोप था कि केंद्र सरकार कर्मचारी व श्रमिक विरोधी नीतियां अपनाकर उत्पीड़न कर रही है। जेडयू खान ने कहा कि केंद्र सरकार बैंक कर्मचारियों के हित में कदम नहीं उठा रही है। केंद्र सरकार की नीतियों श्रमिक विरोधी हैं। उधर, दूसरे दिन भी पोस्टल इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले डाक कर्मियों ने कार्यालय में ताला बंदी करते हुए हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारी नेताओं का कहना था कि एनडीए सरकार ने वेतन और भत्तों पर कुठाराघात किया है। सरकार यह भी स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि एनपीएस के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर पेंशन की सुविधा मिलेेगी अथवा नहीं। उन्होंने सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक समान पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने तथा केंद्र सरकार के कार्यालयों में रिक्त पद अविलंब भरे जाए सहित अन्य मांगें पूरी किए जाने की मांग की।
इस दौरान इंदु शेखर मिश्र, रामजी चौधरी, अशोक चौधरी, सूर्यभान यादव, टीएस सिंह, केवी सिंह, प्रेमनाथ उपाध्याय, सियाराम वर्मा, उपेंद्र श्रीवास्तव, शिखा चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, पूर्वांचल बैंक के अधिकारी व कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। ग्रामीण बैंकों की अधिकांश शाखाएं बंद रहीं। इस दौरान उप कोषाध्यक्ष राज शुक्ला, मनीष पांडेय, रामकृष्ण, ध्रुव कुमार,अतीत अहमद, राम कुमार, सूर्यनाथ आदि मौजूद रहे। गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले एलआईसी कर्मचारी कार्यालय पर ताला बंदी करते हुए हड़ताल में शामिल हुए। मंडलीय संयुक्त मंत्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम जैसे संस्थानों के प्रीमियम पर जीएसटी लगाना अन्यायपूर्ण है।
इस दौरान इंद्रजीत पांडेय, अमरजीत सिंह, सरोज कुमार, राज कुमार वर्मा, कृष्ण गोपाल, मनोज श्रीवास्तव, जगदीश यादव, राम बचन चौधरी आदि मौजूद रहे।