फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आकाशीय बिजली से गाय मरी,झोपड़ी जली

आकाशीय बिजली से गाय मरी,झोपड़ी जली

Mon, 07 Jan 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली से गाय मरी,झोपड़ी जली
फोटो
विज्ञापन

बिजली गिरने से छत का कोना टूटा, गाय मरी
वाल्टरगंज के परसा कुसुम और बैड़ारी मुस्तकहम गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज/गायघाट। थाना क्षेत्र के परसा कुसुम गांव में रविवार रात बिजली गिरने छत का कोना टूट गया जबकि करंट के चलते सारे इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। परिवार दहशत में आ गया। उधर, कलवारी के बैड़ारी मुस्तकहम में बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई।
परसा कुसुम के भगवती उपाध्याय के घर के पास रविवार रात तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इससे छत का कोना क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही घर में करंट दौड़ गया। पंखा, इन्वर्टर, टुल्लू पंप, वाशिंग मशीन, आरओ आदि उपकरण जल गए। कड़क आवाज के साथ हुए धमाके से पत्नी सारिका, बेटा आभास (8) तथा अंशु (12) दहशत में आ गए। हादसे के समय भगवती उपाध्याय गांव में किसी के घर गए हुए थे। घर पहुंचे तो दंग रह गए। सहमे बच्चों को उन्होंने सांत्वना दी। थोड़ी ही देर में आसपास के लोग भी जुटे। सभी के सुरक्षित होने से ईश्वर को धन्यवाद दे रहे थे।
विज्ञापन

उधर, बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से कलवारी थाने के बैड़ारी मुस्तहकम में एक गाय की मौत हो गई। वहां के भूइधर कुम्हार की झोपड़ी और उसमें रखे सामान जल गए। गांव के लोग कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू तो पा लिए लेकिन घारी में बंधी एक गाय झुलसकर मर गई। क्षेत्र के लेखपाल ने पंचनामा भरकर गाय को वहीं गांव में दफन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed