फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आग का कहर जारी, मकान जला

आग का कहर जारी, मकान जला

Tue, 24 Apr 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
आग का कहर जारी, मकान जला

विज्ञापन

वाल्टरगंज/परशुरामपुर (बस्ती)। जिले में आग का कहर जारी है। मंगलवार को परशुरामपुर गांव व वाल्टरगंज भतरिंहवा थाना क्षेत्र में आग ने नुकसान पहुंचाया। भतरिंहवा मे पक्का मकान जल गया, जिसमें घरेलू सामान व नकदी राख हो गई।
परशुरामपुर गांव में धर्मराज पुत्र नीबर के घर के सामने रखे भीटे में आग लग गई। आग के चलते गांव में अफरा-तफरी मच गई। क्योंकि भीटा के निकट खेत था और उसमें गेहूं की फसल लहलहा रही थी। हालांकि ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, मगर बाद में अग्निशमन की टीम भी वहां पहुंच गई। आग की लपटें उठती देेख वहां से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने प्रशासनिक अमले को फोन किया। इसके बाद वहां पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भतरिंहवा गांव अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे गांव के बाबूराम का पक्का मकान जल गया। इस अग्निकांड में घर में रखा सारा सामान व खाद्य पदार्थ क अलावा नकदी, इंजन, थ्रेसर व मोटर भी जल गया है। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के बाद मौके पर लेखपाल विद्याधर दूबे पहुंचे और आग से क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed