फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गरीबों पर जुल्म, रसूखदारों पर मेहरबानी

गरीबों पर जुल्म, रसूखदारों पर मेहरबानी

Sat, 10 Jun 2017 05:19 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
गरीबों पर जुल्म, रसूखदारों पर मेहरबानी
सरकार व शासन अतिक्रमण को लेकर संवेदनशील है। प्रशासन व पुलिस भी सख्त नजर आ रही है, मगर केवल गरीबों के सामने। शहर का हृदय स्थल गांधी नगर प्रशासन व पुलिस की अतिक्रमण अभियान पर सवालिया निशान लगा दिया है।
विज्ञापन

गांधीनगर में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के नाम पर कभी कदम भी बढ़ाए तो धन के बल पर सत्ता तक पहुंच रखने वाले इन दबंगों ने आंख तरेर दी। फिर अभियान खत्म हो जाता है। लेकिन दूसरा पहलू ठीक उलटा है। प्रशासन व पुलिस जहां रसूखदारों पर मेहरबानी करती नजर आ रही है वहीं गरीबों के निवाले पर लात मारती दिखती है। प्रदेश में योगी सरकार बनते ही अतिक्रमण पर प्रशासनिक अमला सख्त हो उठा। पटरी दुकान रख कर परिवार का भरण पोषण करने वालों पर यह कहते हुए जुल्म ढाया गया कि इनको पहले से सही नोटिस दी जा चुकी है। छप्पर व टंकी में छिटपुट सामान रखकर व्यवसाय करने वालों को हटा दिया गया, मगर रसूखदारों पर हाथ डालने में तंत्र को पसीना छूट गया। गांधी नगर में ठीक चौकी के सामने दबंगों ने बाइक स्टैंड बनाकर पटरी पर वर्षों से कब्जा जमा रखा है। खबर है कि पुलिस व प्रशासनिक तंत्र इन दबंगों से इस नाते नहीं टकराता क्योंकि इनकी पहुंच सत्ता के गलियारे तक है। पुलिस के सामने ही यह कब्जेदार हर किसी से दबंगई भी करते हैं। कभी कोई आवाज उठी तो वे धन के बल पर ऐसे विरोध को दबा देते हैं।
विज्ञापन

कोट
गांधी नगर में सूचीबद्ध दुकानदार हैं, जो पटरी पर अतिक्रमण जमाए बैठे हैं। इनके खिलाफ पालिका को नोटिस देने का निर्देश तत्कालीन डीएम प्रभु एन सिंह ने दिया था। अतिक्रमण की सूची में यह सबसे ऊपर हैं। 18 जून के बाद इनके खिलाफ रणनीति बनाकर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

: कीर्ति प्रकाश, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed