{"_id":"5fafcba18ebc3e9bb5431171","slug":"14-positive-found-in-basti-basti-news-gkp373242678","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 14 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 14 पॉजिटिव
विज्ञापन
जिले में कोरोना के 14 पॉजिटिव
अब तक 4707 संक्रमित, एक्टिव केस 123
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना संक्रमण की शनिवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 4703 हो गई है। अब तक मरने वालों की संख्या 93 है। शनिवार को 13 की रिपोर्ट निगेटिव आई। एक्टिव मरीजों की संख्या 123 है। 694 की रिपोर्ट का इंतजार है। डीएम आशुतोष निरंजन ने उक्त की पुष्टि की है।
डीएम ने बताया कि 1,94,320 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 1,93,630 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 1,88,923 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में कुल 96 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें सदर तहसील में 66, हर्रैया में 21, भानपुर में छह व रुधौली में तीन कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
डीएम के मुताबिक जिले में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है, मगर कोरोना के मरीजों की संख्या कम आने लगी है। डीएम ने कहा है कि कोरोना संक्रमण अब भी है। संक्रमण के मरीज कम होने से डर समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क लगाएं, दूरी बनाकर रहें, जिससे संक्रमण न हो। डीएम ने कहा कि संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कालेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। निजी चिकित्सालयों, क्लीनिक व ओपीडी संचालन वाले अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को तत्काल निकट के सीएचसी, पीएचसी पर भेजें। डीएम ने अपील किया कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही घर से निकलें।