फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   14 Jan Aushadhi Kendras will also be opened for animal medicines.

Basti News: पशुओं की दवाओं के लिए भी खोले जाएंगे 14 जन औषधि केंद्र

Wed, 10 Dec 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
14 Jan Aushadhi Kendras will also be opened for animal medicines.
बस्ती। पशुपालन विभाग अब जन औषधि केंद्र खोलेगा। पहले चरण में सभी 14 ब्लॉकों में एक-एक केंद्र खुलेंगे। जहां सस्ते दर पर पशु पालकों को दवाएं मिल सकेंगी। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बस्ती डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि पशुओं की दवाओं के लिए भी जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। मनुष्यों की तरह पशुओं के उपचार के लिए भी सस्ती और गुणवत्ता युक्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा एक सराहनीय कदम उठाते हुए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एक ऐसे केंद्र को स्थापित करने की योजना आरंभ की गई है।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य पशुपालकों को सस्ती दरों पर औषधियों को उपलब्ध कराना है। पशु जन औषधि केंद्र खोलने के लिए प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र/कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा जिसका लिंक https://pashuaushadhi-dahd-gov-in है। आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आवेदन के लिए पात्रता की शर्तों में फार्मासिस्ट का पंजीकरण प्रमाण पत्र, ड्रग लाइसेंस तथा न्यूनतम 120 वर्ग फीट स्थान उपलब्ध होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन प्राप्त होने के उपरांत पशुपालन विभाग द्वारा स्थान की उपयुक्तता का निरीक्षण व पात्रता का सत्यापन किया जाएगा तथा शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयन किया जाएगा। इस योजना से जहां एक ओर पशुपालकों को सस्ती दर पर दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी वहीं रोजगार सृजन का भी यह योजना एक माध्यम बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed