{"_id":"6a3053d4c186baf3a1026305","slug":"134-patients-screened-in-agauna-basti-news-c-207-1-bst1022-160584-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अगौना में 134 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अगौना में 134 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग
विज्ञापन
बहादुरपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (टीबी मुक्त भारत अभियान) के अंतर्गत पंचायत भवन अगौना में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में 134 मरीजों की स्क्रीनिंग एवं उपचार किया गया। शिविर डॉ. प्रभाकर चौधरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। उनके द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम के आयोजन में प्रशासक प्रधान अगौना विजय यादव के सहयोग से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
शिविर को सफल बनाने में फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार, एक्स-रे टेक्नीशियन धर्मेंद्र चौधरी, एलटी राजेश कुमार, सीएचओ प्रवेश पटेल, आलोक तिवारी सहित समस्त स्वास्थ्य टीम एवं आशा बहुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की पहचान, पंजीकरण, जांच एवं उपचार व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। कार्यक्रम के दौरान टीबी के लक्षण, बचाव एवं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क जांच और उपचार सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनसहभागिता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। जन-जन का रखें ध्यान, टीबी मुक्त भारत अभियान के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।