{"_id":"5cbcbb85bdec2214031bdce7","slug":"131555872645-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाए में गोविंदनगर मिल का गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाए में गोविंदनगर मिल का गोदाम सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाए में गोविंदनगर मिल का गोदाम सील
श्रमिकों और किसानों का धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। बकाया मानदेय और गन्ना मूल्य के भुगतान समेत अन्य मांगों के समर्थन में गोविंद नगर चीनी मिल गेट पर श्रमिकों व किसानों का धरना 20वें दिन रविवार को भी जारी रहा। इस बीच डीएम डॉ. राजशेखर के निर्देश पर एसडीएम सदर ने मिल का गोदाम रविवार को सील कर दिया। एसडीएम ने धरने पर बैठे लोगों से बात कर मिल की संपत्ति की नीलामी से बकाए के भुगतान का आश्वासन भी दिया।
मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राम मनोहर चौधरी व राम प्रकाश चौधरी ने चेतावनी दी कि जब तक श्रमिकों एवं किसानों के बकाए का भुगतान नहीं हो जाता है, धरना जारी रहेगा। उधर, धरने के दौरान सुबह करीब 11 बजे एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला, तहसीलदार पवन जायसवाल, कानूनगो व लेखपालों की टीम के साथ मिल परिसर पहुंच गए। गोदाम का जायजा लेने के बाद उन्होंने उसे सील कर दिया। डीएम के निर्देश पर पहुंचे एसडीएम ने धरना दे रहे मिल श्रमिकों एवं किसानों से बात भी की। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों को बकाए का जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया। आंदोलित लोगों को बताया कि गोविंद नगर चीनी मिल पर श्रमिकों और किसानों का लगभग 54 करोड़ रुपये बकाया है। जिसके भुगतान के लिए मिल की चल संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नीलामी की तिथि अखबार के माध्यम से प्रकाशित की जाएगी।