फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दो हफ्ते के भीतर बनने लगेगा फुटहिया फ्लाईओवर

दो हफ्ते के भीतर बनने लगेगा फुटहिया फ्लाईओवर

Tue, 23 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
दो हफ्ते के भीतर बनने लगेगा फुटहिया फ्लाईओवर
flyover - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बस्ती/नगर बाजार। एनएच 28 और एनएच 233 क्रासिंग के लिए बनाए जा रहे फ्लाईओवर का निर्माण दो हफ्ते में फिर शुरू हो जाएगा। इस बात की जानकारी प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष शुक्ला ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि मलबा हटाने का काम दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

एनएच 28 और एनएच 233 का क्रासिंग नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया में है। इसके लिए फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। 11 अगस्त को 127 मीटर के स्पान का 43 मीटर लंबा हिस्सा ढह गया था। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे। ओवरलोड वाहन के स्टेजिंग (शटरिंग) में टकराने से अधपका गर्डर बॉक्स नीच गिर गए था। इससे निर्माता कंपनी को एक करोड़ रुपये से ज्यादा कि क्षति हुई। फ्लाईओवर का निर्माण मार्च 2019 तक पूरा होना था, लेकिन हादसे की वजह से इसका समय पर पूरा होना संभव नहीं लगता। 15 करोड़ की लागत से बनने वाले 1027 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण हैदराबाद की केएमसी कंस्ट्रक्शन लि. और लखनऊ की वीसीआईपीएल करवा रही हैं। निर्माण कार्य अगस्त 2017 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed