{"_id":"5baa7c77867a557ec86bab97","slug":"131537899639-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की कार्रवाई, हटाए गए अनुचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की कार्रवाई, हटाए गए अनुचर
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंपैक्ट
डीएम की कार्रवाई, हटाए गए अनुचर
बीआरसी हर्रैया में शिक्षकों की सेवापुस्तिका गायब होने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/हर्रैया। बीआरसी पर प्रशासन का डंडा चलने के बाद हड़कंप मच गया है। बीआरसी पर कई सालों से जमे दो अनुचरों को हटा दिया गया है। इस मामले में डीएम ने सभी पत्रावलियों के साथ बीएसए तलब किया है।
उल्लेखनीय है कि बीआरसी हर्रैया में एक शिक्षक नेता और दो अनुचरों ने बीते 21 अगस्त को पुस्तक वितरण के समय बीआरसी पर ताला लगा दिया था। तभी से बीआरसी पर दो गुटों में तनातनी चल रही है। मामले की एक गुट के दर्जनों शिक्षकों ने सीएम के पोर्टल और डीएम को लिखित शिकायती पत्र देकर बीआरसी के दो अनुचरों और एक टीचर पर सेवा पुस्तिका गायब करने का आरोप लगाते हुये कई सालों से जमे अनुचरों को हटाने की मांग करते हुये धरना प्रदर्शन किया था। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए 18 सितम्बर के अंक में बीआरसी हर्रैया में सेवा पुस्तिका गायब होने का मामला गरमाया शीर्षक की खबर छापी थी। अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेते हुये डीएम डॉ. राजशेखर ने बीआरसी पर जमे अनुचरों को हटाने और शिक्षकों की गायब सेवा पुस्तिका गायब होने के प्रकरण में 19 सितम्बर को बीएसए पत्र देकर तलब किया तथा रिपोर्ट मांगी। डीएम की सक्रियता के बाद 24 सितम्बर को बीईओ ने बीआरसी पर कई सालों से जमे अनुचर धर्मेंद्र प्रताप सिंह और संजय कुमार को कार्यमुक्त कर दिया। साथ ही शिक्षकों की गायब पुस्तिका भी बीआरसी पर जमा करा दी। हर्रैया के बीईओ केडी द्विवेदी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश का अनुपालन कराते हुए अनुचरों को कार्यमुक्त किया गया है। गायब सेवा पुस्तिका भी बीआरसी पर सुरक्षित जमा करा लिया गया है। रिपोर्ट प्रशासन को भेज दिया गया है।