{"_id":"5b9d4f68867a557ebd68771d","slug":"131537036136-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ायट प्राचार्य ने जांचे डीएलएड प्रशिक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ायट प्राचार्य ने जांचे डीएलएड प्रशिक्षण केंद्र
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायट प्राचार्य ने जांचे डीएलएड प्रशिक्षण केंद्र
केंद्र पर नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति कम मिली
केंद्र समन्वयकों को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। डायट प्राचार्य रामकृपाल प्रसाद ने शनिवार को कप्तानगंज क्षेत्र में संचालित विभिन्न डीएलएड प्रशिक्षण केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां उपस्थिति कम होने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि केंद्र समन्वय शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
डायट प्राचार्य शनिवार को 11:15 बजे नागेश्वर सिंह विद्या भवन दयलापुर पहुंचे। यहां प्रशिक्षण चल रहा था, हालांकि केंद्र पर नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति कम पाई गई। इसके बाद उन्होंने लखपति देवी कॉलेज एकटेकवा का रुख किया। यहां कोई प्रशिक्षणार्थी केंद्र पर मौजूद नहीं था और प्रशिक्षण कार्य भी बंद पाया गया। पता चला कि केंद्र ने अपने हिसाब से शेड्यूल निर्धारित कर रखा है, जबकि विभाग ने विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। उन्होंने जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण को निर्देशित किया। इसके बाद वह कप्तानगंज के मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज, गणेशपुर के श्याम कुमारी तिलक बहादुर इंटर कॉलेज तथा दुबौलिया के जेडी कन्या इंटर कॉलेज पर चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों को जांचा। इन केंद्रों पर भी उपस्थिति नामांकन के सापेक्ष काफी कम मिली। केंद्र समन्वयकों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि अगली बार निरीक्षण में यह कमी पाई गई तो प्रशिक्षणार्थी व केंद्र समन्वयक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बीईओ के निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक
एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति
चार शिक्षक व एक शिक्षामित्र अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचन्द। शिक्षा को लेकर सरकार व शासन की कवायद को यहां गति नहीं मिल पा रही है। इसका कारण लापरवाही बताई जा रही है। समय से स्कूल न पहुंचना और बिना बताए अवकाश की प्रवृत्ति अब तक बदल नहीं सकी है। इसकी पोल शनिवार को बीईओ ध्रुवचंद्र जायसवाल के निरीक्षण में खुली। तीन स्कूलों के निरीक्षण में चार शिक्षक व एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। इनके एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति बीईओ ने दी है।
विज्ञापन
बीईओ जायसवाल सुबह 8:10 बजे प्राथमिक विद्यालय गोविंद पोखरा पहुंच गए। यहां स्कूल में शिक्षक व रसोइया पहुंच चुके थे। बच्चे स्कूल पहुंच रहे थे। यहां से निकलकर बीईओ निकट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जा धमके। यहां स्कूल में चारों ओर गंदगी का अंबार नजर आया। सहायक शिक्षक धर्मेंद्र पांडेय, अंकुर, महेंद्र कुमार व अनुदेशक आकांक्षा गायब मिलीं। बीईओ ने इन्हें अनुपस्थित कर दिया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय मझौआ बैकुंठ की बारी आई। यहां स्कूल परिसर में गंदगी पाई गई। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में यहां तैनात शिक्षामित्र प्रतिभा पांडेय सात सितंबर से अनुपस्थित पाई गईं। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीईओ ध्रुवचंद्र जायसवाल ने बताया कि निरीक्षण में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं। इनके एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति दी गई है। जबकि बिना किसी सूचना के गायब शिक्षामित्र को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।