Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No filariasis infection found in tests; larvae detected at 10 locations

Basti News: जांच में नहीं मिला फाइलेरिया का संक्रमण, 10 स्थानों पर लार्वा

Sun, 08 Nov 2026 08:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
No filariasis infection found in tests; larvae detected at 10 locations
बस्ती। जिले में मच्छरों की निगरानी के दौरान राहत की बात सामने आई है। 124 मच्छरों की डिसेक्शन जांच में फाइलेरिया का संक्रमण नहीं मिला। हालांकि, प्रजनन स्थलों के सर्वे में 95 में से 10 स्थानों पर मच्छरों के लार्वा और प्यूपा की मौजूदगी मिली है। ऐसे स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी करने के साथ निरोधात्मक कार्रवाई भी की है। यह आंकड़े 21 सितंबर से 20 अक्तूबर तक की मासिक वेक्टर सर्विलांस रिपोर्ट में सामने आए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महीने तक मच्छरों की प्रजातियों, उनके प्रजनन स्थलों और संक्रमण की स्थिति की जांच की। जिला मलेरिया अधिकारी चंद्रमोहन मल्होत्रा के अनुसार, सर्वे के दौरान कुल 210 मच्छर पकड़े गए। इनमें 86 नर और 124 मादा मच्छर थे। सभी 124 मादा मच्छरों के डिसेक्शन जांच की गई। जांच में क्यूलेक्स फैटीगेंस प्रजाति का कोई मच्छर फाइलेरिया से संक्रमित नहीं मिला। वहीं, मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान के लिए जिले में 95 स्थानों पर जांच की गई। इनमें 10 स्थानों पर मच्छरों के अलग-अलग चरणों के लार्वा और प्यूपा मिले। टीम ने पानी में 310 बार डिप लेकर नमूनों की जांच की। इसमें 120 अंडे और प्यूपा दर्ज किए गए। विभाग की ओर से लार्वा मिलने वाले स्थानों पर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई कर आगे भी निगरानी की जा रही है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। जिन स्थानों पर लार्वा मिला है, वहां निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। लोगों को भी पानी जमा न होने देने और आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
95 स्थानों पर जांच, एक महीने की प्रमुख स्थिति
- 210 मच्छरों का संग्रह किया गया।
- 86 नर और 124 मादा मच्छर मिले।
- 124 मादा मच्छरों की डिसेक्शन जांच हुई।
- 124 में फाइलेरिया का संक्रमण नहीं मिला।
- 95 प्रजनन स्थलों का सर्वे किया गया।
- 10 स्थानों पर लार्वा और प्यूपा मिले।
- 310 बार डिप लेकर पानी की जांच की गई।
- 120 अंडे और प्यूपा दर्ज किए गए।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed