फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   14 को आएंगे सीएम, होगा संत सम्मेलन

14 को आएंगे सीएम, होगा संत सम्मेलन

Wed, 08 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
14 को आएंगे सीएम, होगा संत सम्मेलन
फोटो
विज्ञापन

14 को आएंगे सीएम, होगा संत सम्मेलन
तपसीधाम में 14 से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
सीएम के आगमन की जानकारी होते ही बढ़ी अफसरों की धड़कन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/हर्रैया। क्षेत्र के तपसीधाम मन्दिर कसैला भदावल में 14 अगस्त से संत सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में देश-विदेेश के करीब दो हजार से अधिक साधु संत यहां एकत्रित होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन पहले दिन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ करेंगे।
सीएम के बुधवार को तय हुए प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक हलके की धड़कन बढ़ गई है। आयुक्त, डीआईजी सहित जिले के आला अफसरों ने तपसीधाम में पहुंच कर स्थितियों का जायजा लिया। तपसीधाम के महंत जयदास जी महाराज ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में फलदार पौधरोपण करेंगे। साथ ही संत सम्मेलन में दूसरे दिन यानी 15 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के आत्मा की शांति को हवन और भंडारे का कार्यक्रम होगा। 16 अगस्त को साधु-संतों के विदाई का कार्यक्रम है। बताया कि संत सम्मेलन में अयोध्या, इलाहाबाद, बनारस, बलिया, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, पड़ोसी राष्ट्र नेपाल, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, देवरिया सहित देश-विदेश के दो हजार से अधिक साधु-संत जुटेंगे।
विज्ञापन

इधर, तपसीधाम पर बुधवार को सीएम का प्रस्तावित कार्यक्रम आते ही बुधवार को दोपहर 12 बजे आयुक्त अलका भटनागर, डीआइजी राकेश शंकर, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, पीडी आरपी सिंह पहुंच गए। सभी अधिकारी पहले जाकर मंदिर के महंत जयदास महराज से मुुलाकात की और सीएम के कार्यक्रम की जानकारी हासिल की। महंत जयदास जी ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मंदिर तक की सड़क पिच नहीं बना रहे हैं। बिजली व्यवस्था भी ठीक नहीं है। मंदिर में शौचालय की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सभी समस्याओं से सीएम को कार्यक्रम में अवगत कराया जाएगा। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर आयुक्त ने समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश सीडीओ को दिए। डीआईजी और आयुक्त ने मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर सीएम का हैलीपैड बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हाईवे से मंदिर तक दो किलोमीटर खड़ंजा को ठीक कराने और सफाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed