फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   निकाय चुनाव जीतने का भाजपा ने संकल्प लिया

निकाय चुनाव जीतने का भाजपा ने संकल्प लिया

Tue, 17 Oct 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव जीतने का भाजपा ने संकल्प लिया
सीएम के कार्यों की बदौलत निकाय चुनाव जीतने लिया संकल्प
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ का जोरदार स्वागत किया

बस्ती। बस्ती की धरती से कांग्रेस का विकल्प देने वाले पुरानी जनसंघ की आधुनिक भाजपा के पास शानदार नेतृत्व है। नए जमाने के तेवर वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के कार्यों से गुणात्मक परिवर्तन लाकर नगर निकाय चुनाव का भी इतिहास बदलेंगे। यह बातें शहर स्थित एक होटल में मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहीं।
कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नींव है। ऐसे में धैर्य रखकर काम करें, किसी को भी उपेक्षित महसूस नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के नाते उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वे सरकार और संगठन में सामंजस्य बिठाए. साथ ही निकाय और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सभी सीटों पर जीत दिलाने की बात कहीं। कहा कि मुख्यमंत्री योगी की कार्य संस्कृति का अफसरों पर भी प्रभाव पड़ा हैं। मंच से पं. दीनदयाल उपाध्याय, माधव बाबू, चंद्रशेखर, धनराज यादव, शिवराम मित्तल, रामरेखा यादव आदि का जिक्र कर कहा कि उत्तरप्रदेश विधान सभा में इनकी धमक हुई तो बाद में सात राज्यों में गैर कांग्रेस सरकार बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बदौलत जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया। इसका परिणाम है कि देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। पहले लोग कांग्रेस का विकल्प नहीं होने की बात करते थे और अब गैर भाजपाई दल कहते हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। मुंडेरवा, अस्पताल चौराहा, रोडवेज, सहित कई स्थानों पर फूलमालाओं से लाद दिया गया। इस दौरान सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, विधायक रवि सोनकर, विधायक सीपी शुक्ला, विधायक अजय सिंह आदि ने निकाय चुनाव में नगरपालिका, नगर पंचायत हर्रैया, बभनान, रुधौली और बनकटी को जीतने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन की अगुवाई में अभिनंदन समारोह के दौरान प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल, संगठन महामंत्री शिवकुमार पाठक, सुभाष यदुवंश, चिरंजीव चौरसिया, अजय सिंह गौतम, दयाशंकर मिश्र, अमित शुक्ला, आशीष शुक्ला, उषा श्रीवास्तव, संतोष सिंह, पुष्कर मिश्रा, अश्वनी उपाध्याय, गीता कसौधन, चंदा श्रीवास्तव, तृप्ति गुप्ता, नीलम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय का किया उद्घाटन
बस्ती। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को मुंडेरवा स्थित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। यह कार्यालय सदर विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस मौके पर सदर विधायक दयाराम चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।


हियुवा का श्रद्घांजलि सभा
बस्ती। बेलवाडाड़ के निकट हुई वाहन दुर्घटना में प्रेमचंद्र मिश्र के परिवार के मृत हुए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी, विनय सिंह, जयप्रकाश सिंह, राम सूरत पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed