{"_id":"65944ca27e0f17219d09fa9b","slug":"13-pathology-and-ultrasound-centers-examined-four-sealed-basti-news-c-207-1-sgkp1006-9381-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 13 पैथोेलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच, चार सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 13 पैथोेलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच, चार सील
Tue, 02 Jan 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालन पर प्रशासन सख्त है। मंगलवार को शहर के 13 सेंटरों की प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। इसमें चार सेंटर चिकित्सक विहीन मिले, जिन्हें सील कर दिया गया।
दोपहर बाद एसडीएम सदर गुलाब चंद्र व एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता जांच करने के लिए निकले सबसे पहले यह टीम गांधीनगर क्षेत्र के कटरा पानी टंकी पहुंची। यहां संचालित लाइफ केयर पैथाेलॉजी सेंटर की जांच की। जांच में सेंटर पर चिकित्सक नहीं मिले। टीम ने सेंटर को सील कर दिया। इसके बाद टीम गांधीनगर पहुंची। यहां धर्मशाला रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर खुला था, मगर रेडियोलॉजिस्ट उपस्थित नहीं थे। इसे भी सील कर दिया गया।
टीम ने मालवीय मार्ग स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर व पैथोलॉली की जांच की। इसके बाद एसडीएम सदर के निर्देश पर टीम ओपेक चिकित्सालय कैली के आसपास स्थित कई सेंटरों की जांच की। जांच में यहां सरल डायग्नोस्टिक सेंटर को सील किया। अस्पताल के पास स्थित बस्ती डायग्नोस्टिक सेंटर की भी जांच की गई। यहां भी चिकित्सक नहीं मिले। इसे भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि अभियान के क्रम में हर दिन तय लक्ष्य के मुताबिक सेंटरों की जांच की जा रही है। जहां भी चिकित्सक नहीं मिलेंगे, उसे तत्काल सील कर दिया जाएगा।