फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   13 new Corona positives found

जिले में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Mon, 28 Sep 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
13 new Corona positives found
जिले में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

बस्ती। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 3483 हो गई है। मृतकों की संख्या 70 है। 27 मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक जिले में कुल 3066 मरीज निगेटिव हो चुके हैं। एक्टिव केस 347 हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 113938 संदिग्ध लोगों के नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके हैं। इसमें 112907 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। 109424 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1031 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 178 स्थानों को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 102, हर्रैया में 52, भानपुर में आठ व रुधौली में 16 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। कंटेंमेंट जोन में सामान्य रूप से जनजीवन प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में लेवल टू में गंभीर संक्रमितों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। कई मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डीएम ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे के लिए कोर्ट बंद
बस्ती। कोविड-19 की जांच के दौरान न्यायालय में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चलते जिला जज अमरजीत त्रिपाठी ने 48 घंटे के लिए कोर्ट बंद कर दिया है। हालांकि इस दौरान वर्चुअल कोर्ट चलेगी। यह जानकारी जिला जज ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed