फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   44 जोड़ों ने जीवन पथ पर एक साथ चलने की ली शपथ

44 जोड़ों ने जीवन पथ पर एक साथ चलने की ली शपथ

Sun, 24 Feb 2019 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
44 जोड़ों ने जीवन पथ पर एक साथ चलने की ली शपथ
44 जोड़ों ने जीवन पथ पर चलने की ली शपथ
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचन्द। नवीन मंडी समिति परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का गवाह बना। यहां 44 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। इन्होंने जीवन पथ पर साथ चलने की शपथ ली। तीन मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह पढ़वाया। वैवाहिक बंधन में बंधे सभी जोड़ों को फोटो युक्त प्रमाण पत्र भी तत्काल उपलब्ध करा दिया गया।

यहां सदर विधान सभा क्षेत्र के 33 व रुधौली के नौ जोड़े शादी करने पहुंचे थे। मुख्य अतिथि सदर विधायक दयाराम चौधरी व रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल रहे। गायत्री परिवार ने वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। इससे पहले नाचते-गाते वर पक्ष के लोग विवाह मंडप तक पहुंचे। जहां उनका स्वागत मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्यों ने किया। वर-वधू को दोनों अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। विवाह में उपहार के रूप में मोबाइल, पायल, बिछुआ व 35 हजार रुपये दिए गए। इस मौके पर बीडीओ अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी दिलीप वर्मा, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती सर्वेय राय, प्रमुख प्रतिनिधि संतप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed