फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   विद्यार्थियों ने लोगों में अलख जगाई

विद्यार्थियों ने लोगों में अलख जगाई

Tue, 27 Nov 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Tue, 27 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने लोगों में अलख जगाई
यातायात जागरूकता रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। सड़क सुरक्षा माह के क्रम में मंगलवार को शहर व आसपास के विद्यालयीय छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। डीएम डॉ. राजशेखर एवं एसपी दिलीप कुमार ने जीआईसी से फ्लैग ऑफ कर रैली रवाना किया, जो गांधीनगर, कंपनीबाग होते हुए शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ांगन तक पहुंची। इस रैली की भरूवता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि जीआईसी से लेकर कंपनीबाग व स्टेडियम तक छात्र शृंखला बन गई।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार श्रीवास्तव, सीओ ट्रैफिक आलोक सिंह, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या नीलम सिंह के अलावा राजकीय बालक एवं कन्या इन्टर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स कॉलेज, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, यूनिक साइंस एकेडमी आदि विद्यालयों के बच्चों ने भीगीदारी की। यातायात नियमों से संबंधित तख्तियां लिए बच्चों ने रास्ते में ट्रैफिक नियम पालन की जानकारी दी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अलावा टैक्सी यूनियन के सदस्यों आदि ने भाग लिया। उधर, लालगंज के जनता इण्टर कालेज बारीघाट में बच्चों को यातायात की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष आरके राय ने जानकारी दी। विद्यालय के प्रबंधक अनुराग पाल राजन ने आये हुए आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार पांडेय, प्रवीण कुमार गुप्ता जगलाल चौधरी, शंभुनाथ चौधरी, संतोष पांडेय, दुर्गेश पाल अशोक सिंह, विद्यालय परिवार तमाम लोग कार्य क्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर्रैया। भदावल के सावित्री सिहं स्मारक इंटर कालेज मे मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम मे छात्रो को मतदाता जागरूकता व यातायात नियमो की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में एसडीएम शिव प्रताप शुक्ला व सीओ राहुल पांडेय बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।अध्यक्षता लाल बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि अधिकारो के प्रति जागरूकता से ही देश व समाज का भला होगा।मतदाता सूची मे नाम शामिल कराने के लिए विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है।जिन छात्र-छात्राओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो रही है वह अपने मतदान केंद्र पर जाकर अथवा बीएलओ से संपर्क कर मतदाता बनने का अधिकार प्राप्त कर लें।कहा कि देश के नव निर्माण मे युवाओ की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्हें चाहिए कि लोगों को उनके अधिकार व राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के बारें मे जागरूक करें।सीओ राहुल पांडेय ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि छोटी सी चूूक बड़े हादसे का कारण बन जाती है।यातायात नियमो का पालन करने से दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है।इस मौके पर संगीता सिंह सहित कालेज के शिक्षक मौजूद रहे।
बस्ती। जीवीएम कानवेंट स्कूल में मंगलवार को यातायात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सीओ सिटी आलोक सिंह और एटीएसआई अशोक सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह सीओ सिटी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया ।
मुख्यअतिथि ने कहा कि गाड़ी चलाते समय यातायात के नियम का पालन करना हम सभी का दायित्व है। और मोबाइल से बात करते हुए गाड़ी नही चलानी चाहिए। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षक एंव शिक्षिकाएं यातायात के नियम पालन करने के लिए शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर राकेश, शिवराज ,राजेश, निशांत, नितेश, वीरेंद्र, राबिया, निगहत, गुलनाज, उर्मिला, बब्बीप्रकाश, विजयलक्ष्मी, कंचन, आकांक्षा, शिखर, अजिता, प्रिया, क्षमा, गिरीश, एजाज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सघन वाहन चेकिंग में वसूला जुर्माना
दुबौलिया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर दुबौलिया में सघन वाहन चेकिंग कर चार पहिया व दुपहिया वाहनों से लगभग 6100 सौ रुपये समन शुल्क की वसूली की। यातायात माह के संदर्भ में लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।

जागरूकता को निकली प्रभातफेरी
बस्ती।विजय प्रताप इण्टर कालेज महसों के परिसर चल रही तीन दिवसीय जनपदीय रैली के मंगलवार को जन जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद संकेत वार्ता, गांठ बंधन, साहसिक क्रिया कलाप आदि प्रतियोगिता हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक/रैली अध्यक्ष डॉ. बृज भूषण मौर्य व आयोजक प्रधानाचार्य रामपूजन सिंह के साथ ग्रेंड कैम्पफायर के मुख्य अतिथि एएसपी पंकज, विशिष्ट अतिथि सीओ सदर आलोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिला मुख्यायुक्त नीलोफर उस्मानी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी, स्काउट कमिश्नर आज्ञा राम चौधरी, गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,सचिव डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड कैप्टन सत्या पांडेय, जिला संगठन आयुक्त अमित कुमार शुक्ल, राजेश आर्य, माता प्रसाद त्रिपाठी, अजय वर्मा, ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट राम सजीवन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed