{"_id":"5b40fe5b4f1c1b84468b5254","slug":"121530986075-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औपचारिकता पूरी, निपटा समाधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औपचारिकता पूरी, निपटा समाधान दिवस
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
औपचारिकता पूरी, निपटा समाधान दिवस
समाधान दिवस पर पड़ा हड़ताल का असर
राजस्व के मामलों में पड़ गई तारीख
डीआईजी और एसपी ने सुनी फरियाद
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। माह के पहले सप्ताह का समाधान दिवस लेखपालों की हड़ताल की भेंट चढ़ गया। हालांकि, समाधान दिवस में जो मामले पुलिस व अन्य से संबंधी थे उन्हें निपटाया गया, मगर राजस्व संबंधी मामलों में तारीख पड़ गई। वाल्टरगंज थाने में पहले एसपी दिलीप कुमार व बाद में डीआईजी राकेश शंकर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की सुनी। डीआईजी ने अभिलेखों का भी अवलोकन किया।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना दिवस में कुल पांच मामलों में से दो का निस्तारण किया गया। यहां अचानक एसपी दिलीप कुमार पहुंचे। फरियादियों को सुनने के बाद आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। थोड़ी देर बाद डीआईजी राकेश शंकर भी वहां पहुंच गए। फरियादियों की सुनीं। इसके बाद जन सुनवाई रजिस्टर, शिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस आदि अभिलेखों का निरीक्षण किया। शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारण के निर्देश दिए। कोतवाली में कुल दो मामले आए, जिनमें से एक का निस्तारण हुआ, यहां प्रभारी अधिकारी कोतवाली एमपी चतुर्वेदी ने अध्यक्षता की। जबकि पुरानी बस्ती थाने में थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने अध्यक्षता में आठ मामले आए, जिनमें से दो का निस्तारण किया, शेष राजस्व के आठ मामलों में तारीख पड़ गई। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष संजय शुक्ल अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस फीका रहा। लेखपालों की हड़ताल के चलते यहां केवल एक मामला पंजीकृत हुआ, जिसे निस्तारित कर दिया गया। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल सात मामले पंजीकृत हुए। इनमें से एक मामला निस्तारित हो सका। शेष मामले लेेखपालों की हड़ताल के चलते लंबित रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार यहां आयोजित समाधान दिवस में कुल दस मामले पंजीकृत हुए, मगर लेखपालों की हड़ताल के चलते एक भी मामला निस्तारित नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव व तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने यहां फरियादियों की सुनीं। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। यहां कुल पांच मामले पंजीकृत हुए, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया।