{"_id":"594279f34f1c1bb2198b4647","slug":"121497528819-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर बनाए गए समाजवादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर बनाए गए समाजवादी
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर सदस्यता कैंप लगाया गया। इस दौरान 400 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
सिविल लाइंस में लगे कैंप के प्रभारी श्याम सुंदर निषाद के साथ राजेंद्र जायसवाल व ज्ञानचंद्र यादव रहे। 20 रुपये की रसीद पर तमाम लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिला अध्यक्ष राजकूपर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार से जनता ऊब चुकी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। कैंप प्रभारी ने युवाओं को सपा से जुड़ने की अपील की। फूलचंद श्रीवास्तव, विपिन सिंह, कृष्णचंद्र सिंह, रजवंत यादव, तारिक अदील, जोखूलाल आदि लोग रहे।
बभनान व गौर के केसरई चौराहे पर सदस्यता अभियान के तहत 400 लोगों को पार्टी से जोड़ा गया। युवजन सभा के पूर्व जिला महासचिव राजेश यादव के नेतृत्व में 200 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। बभनान कस्बे में व्यापार सभा जिला अध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल के नेतृत्व में 200 से ज्यादा लोगों ने पार्टी की सदस्यता स्वीकारी। सपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह से नए लोग जुड़ रहे हैं उससे स्पष्ट हो गया है कि लोगों का पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति विश्वास बढ़ा है। दिनेश यादव, शिव कुमार यादव, सुफियान अहमद, उब्दुर्रहमान, बबलू खान, चिंता यादव, अनिल शर्मा, आज्ञाराम, सुरेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश, मुन्नी लाल गुप्ता, सुरेंद्रनाथ, रामशंकर, शैलेश कुमार यादव, लवकुश चौधरी, पवन चौधरी, सनी जायसवाल आदि लोग मुख्य थे।