फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   12 nomination rejected

जांच में प्रधान के 12 पर्चे खारिज

Tue, 01 Dec 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Tue, 01 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में सोमवार को प्रधान पद के लिए हुए नामांकन के पर्चों की जांच की गई। इसमें प्रधान पद के 12 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए। जबकि सदस्य के 63 पर्चे खारिज हुए।
विज्ञापन


 दुबौलिया में 63 प्रधान पदों के लिए 563 प्रत्याशियों चुनाव मैदान में है। जबकि एक पर्चा पारा न्याय पंचायत का खारिज हुआ है। इसी प्रकार से ग्राम पंचायत सदस्य के 733 पदों के लिए 718 सही पाए गए। जबकि 17 पर्चे जांच की बाद खारिज हो गए। आरओ यूआर प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन


कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार 63 पदों के लिए 517 पर्चे वैध पाए गए। जबकि पांच पर्चों की जांच के बाद खारिज कर दिया गया। वहीं सदस्य के 687 प्रत्याशी बचे है। इसमें 33 पर्चे खारिज हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी प्रतिनिधि के अनुसार विक्रमजोत ब्लॉक में 79 पदों के लिए 665 पर्चे वैध हुए है। जबकि छह पर्चे खारिज किए गए। आरओ महेन्द्र यादव ने बताया कि जांच में ग्राम पंचायत सदस्य के 825 पर्चे सही पाए गए। इसमें 13 पर्चे खारिज हुए है।


वहीं वहादुरपुर ब्लॉक में आरओ जिला कृषि अधिकारी सतीश चंद पाठक ने बताया ग्राम प्रधान के 91 पदो के लिए 838 और सदस्य के 1091 नामांकन हुआ था। मंगलवार को पर्चा वापसी का दिन है। उसके बाद सही प्रत्याशियों की संख्या पता चल सकेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed