फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   12 candidates successful in driver recruitment camp. Appointment will be given after passing the second test.

Basti News: चालक भर्ती कैंप में 12 अभ्यर्थी सफल.. दूसरे टेस्ट में उत्तीर्ण होने पर मिलेगी नियुक्ति

Wed, 29 Apr 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
12 candidates successful in driver recruitment camp. Appointment will be given after passing the second test.
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन
विज्ञापन


बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती की ओर से कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया। परिवहन निगम की ओर से आए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। कैंप में 150 पदों के सापेक्ष सिर्फ 19 अभ्यर्थी पहुंचे, जिनमें से 12 का चयन किया गया।
रोडवेज में खाली चालक पद को भरने के लिए संविदा पर भर्ती निकाली गई थी। शारीरिक परीक्षण व साक्षात्कार के बुधवार को अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। एआरएम आयुष भटनागर के अनुसार, अभ्यर्थियों का प्रथम चालक ट्रेड टेस्ट लिया गया, जिसमें 12 अभ्यर्थी सफल पाए गए। अब इन चालकों को द्वितीय चालक ट्रेड टेस्ट के लिए परिवहन निगम के प्रशिक्षण संस्थान कानपुर में भेजा जाएगा। वहां, से उत्तीर्ण होने पर संबंधित चालक को अनुबंध के तहत नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा, अभिनय सिंह, पंकज श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार ने सहयोग किया। एआरएम के अनुसार, संविदा चालक पद चयनित होने के उपरांत मानदेय 2.20 पैसा प्रति किलोमीटर‚ 6000 से अधिक किलोमीटर एवं 25 दिन के संचालन पर 4000 का अतिरिक्त प्रोत्साहन देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed