{"_id":"5c48ad87bdec224b575041e3","slug":"11548266887-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 ग्राम पंचायतों में ठप है मनरेगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 ग्राम पंचायतों में ठप है मनरेगा कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
34 ग्राम पंचायतों में ठप है मनरेगा कार्य
अनुपस्थिति पर तीन सचिवों को बीडीओ को नोटिस
एक सेक्रेट्री का वेतन रोकने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सचिवों को महंगा पड़ गया। बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में बीडीओ ने तीन सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सेक्रेट्री का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
बीडीओ रुक्मणी वर्मा ब्लॉक सभागार में विकास कार्यों की कर्मियों के साथ समीक्षा कर रही थीं। बैठक में सचिव रमेश चंद्र यादव, सुभाष चौधरी, प्रशांत पांडेय बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। इस पर बीडीओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया कि विकास कार्यों में रुचि न लेने पर सेक्रेट्री प्रशांत पांडेय का वेतन रोक दिया गया है। ब्लॉक में कुल 111 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें 34 ग्राम पंचायतों में वर्तमान समय में मनरेगा का कार्य ठप है। इसके लिए संबंधित सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर हाल में कार्य शुरू कराएं, जिससे मनरेगा मजदूरों को गांव में रोजगार प्राप्त हो। बीडीओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर ब्लॉक के सभी 13 न्याय पंचायतों में गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसका कार्य ग्राम पंचायत से होना सुनिश्चित किया गया है। बैठक में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए समूह के गठन पर जोर देते हुए बीडीओ ने कहा कि अब तक 19 समूह का गठन हो चुका है, जबकि 30 का लक्ष्य है। इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी भारत नाथ यादव, शिव शंकर यादव, अवधेश चौधरी, राम रोहित आदि मौजूद रहे।