{"_id":"5a6236984f1c1b7d268b55ef","slug":"11516385944-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर दंपती जख्मी, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर दंपती जख्मी, हालत नाजुक
basti
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार सुबह नए अमहट पुल के पास हुआ। महिला की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
सोनहा क्षेत्र के अमरौली-शुमाली के रहने वाले हरीराम (48) अपनी पत्नी दर्शन देवी (45) के साथ शुक्रवार सुबह नगर थाने के खम्हरिया गांव स्थित रिश्तेदार के घर किसी काम से जा रहे थे। फोरलेन पर फुटहिया से पहले नए अमहट घाट के पास हरीराम की बाइक एक कार की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान कार भी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
सड़क पर गिरने से हरीराम और उनकी पत्नी दर्शन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कटरा चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत नाजुक देख कर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।