{"_id":"5ba2906c867a557ec75182fa","slug":"111537380460-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... जॉब मेले में 20 बेरोगारों को रोजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो... जॉब मेले में 20 बेरोगारों को रोजी
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
जॉब मेले में 20 बेरोजगारों को मिली नौकरी
पॉलिटेक्निक कैंपस में आयोजित किया गया रोजगार मेला
निजी कंपनियों में बेरोजगारों को दिया जॉब का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। दिल्ली, गाजियाबाद की बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने एक बार फिर युवाओं के सपनों को साकार करते हुए 20 बेरोजगारों को रोजी का प्रबंध कर दिया है। बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कैंपस में लगे जॉब मेले में 70 छात्र-छात्राओं के साक्षात्कार के बाद 20 अभ्यर्थियों का चयन किया।
दिल्ली की माई नौकरी हब व गाजियाबाद की हाईपर फिल्ट्रेशन कंपनी के प्रबंध तंत्र की टीम ने मेले के दौरान बच्चों का चयन किया। इसमें राजकीय पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल ट्रेड के 10 छात्रों, राजकीय पॉलिटेक्निक छबिलहाखोर के एक और सिद्धार्थनगर के नौ बच्चों का चयन किया गया। सभी को 21 दिन के अंदर नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। कम्पनी के मैनेजमेंट रिप्रजेंटेटिव अनिल कुमार प्रजापति व धीरज गुप्ता ने बताया कि सबको पैकेज के साथ रहने-खाने की व्यवस्था भी कंपनी की ओर से है। प्रधानाचार्य हरिओम वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य जीसी पाटिल, व्याख्याता रसायन तारकेश्वर प्रसाद, कंप्यूटर अनुदेशक आरपी भगत, ऋषभ त्रिपाठी, जेपी गौतम, अनिल कुमार ने अहम भूमिका निभाई।