{"_id":"5b4a3bca4f1c1b51748b4c78","slug":"111531591626-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 503 वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 503 वाद
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 503 वाद
प्री-लिटिगेशन के आधार पर बैंकों ने निपटाए 217 मामले
19.51 लाख का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 503 वादों का निस्तारण हुआ। बैंकों ने ऋण संबंधी 217 मामलों को प्री-लिटिगेशन के आधार पर निपटाए। इससे बैंक को 2.50 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा अन्य प्रकृति के वादों का निस्तारण कर 19.51 लाख रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।
जनपद न्यायालय परिसर में जिला जज जयशील पाठक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया गया। इसमें लंबित 286, बैंक ऋण से संबंधित गैर लंबित 217 मामले निस्तारित किए गए। मोटर दुर्घटना से संबंधित प्रतिकर के नौ, फौजदारी के 220, परकाम्य लिखित एक्ट की धारा 138 व लेबर के एक एक मामले, विद्युत अधिनियम के तीन, वैवाहिक के सात, अन्य प्रकृति के 48 वादों का निस्तारण हुआ। मोटर दुर्घटना प्रतिकर की 34.90 लाख रुपये की धनराशि दिलाई गई। फौजदारी के वादों का निस्तारण करके 39410 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
इस मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मदन लाल निगम, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट अनिल कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव यादव, विशेष न्यायाधीश पृथ्वीपाल यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मनमीत सिंह सूरी, न्यायाधीश परिवार न्यायालय इरफान अहमद, न्यायाधीश अब्दुल कयूम, अपर जिला जज व फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम हर्ष अग्रवाल, द्वितीय कविता मिश्रा, न्यायाधीश मनोज कुमार, हरिश्चंद्र, न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह, न्यायाधीश श्वेता यादव, तृषा मिश्रा सहित तमाम न्यायालयों के न्यायाधीश मौजूद रहे।