फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   11 oficers absent from sampoorn samadhan diwas

अधिकारी रहे नदारद, कैसे हो समाधान

Tue, 05 Feb 2019 10:57 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Feb 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
11 oficers absent from sampoorn samadhan diwas
भानपुर तहसील में समस्याएं सुनते कमिश्नर और डीआईजी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को भानपुर तहसील में आयोजित हुई। इसमें कुल 86 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से मात्र छह का निस्तारण हुआ। यही हाल अन्य तहसीलों का भी रहा। चारों तहसील में कुल 256 मामले पंजीकृत हुए, मगर इनमें से मात्र 26 का निस्तारण अधिकारियों ने मौके पर किया। शेष मामलों में या तो टीम गठित कर दी गई अथवा तारीख मिली। भानपुर में आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त अनिल कुमार सागर व आईजी जोन आशुतोष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्थिति की समीक्षा कर निस्तारित मामलों को अपडेट रखने के निर्देश दिए।        
विज्ञापन

डीएम राजशेखर और एसपी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 86 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसमें से छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। रामनगर ब्लॉक के तेनुआ असनहरा गांव के बेलबना मजरे की कई महिलाओं ने गंगोत्री के नेतृत्व में डीएम से गुहार लगाई कि उनके गांव में बिना तार और पोल लगाये ही घरों में बिजली का मीटर लगा दिया और उनका बिल भी आना शुरू हो गया है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेेते हुये अधिशाषी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम की अध्यक्षता वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, परियोजना निदेशक, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, जिला कार्यक्रम  अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, अधिशाषी अभियंता नलकूप, अधिशाषी अभियंता सरयू नहर खंड खलीलाबाद, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, उप दुग्ध शाला विकास अधिकारी सहित कुल 11 अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। इस मौके पर एसडीएम राजेश सिंह, सीओ रुधौली शिवप्रताप सिंह, तहसीलदार नवीन प्रसाद आदि मौजूद रहे।  सदर तहसील में एडीएम रमेश चंद्र की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 44 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से सात का समाधान मौके पर हुआ, जबकि शेष मामले संबंधित विभाग के अधिकारियों को निपटाने के लिए दिए गए। इस मौके पर एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल, तहसीलदार पवन कुमार जायसवाल, सीओ सिटी आलोक कुमार सिंह, कलवारी अरविंद कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।        
विज्ञापन

हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने की। यहां कुल 56 फरियादी अपनी समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे, जिसमें से केवल नौ को ही मौके पत्र निस्तारित किया गया। शेष मामले संबधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिए गए। इस मौके पर एसडीएम शिव प्रताप शुक्ला, तहसीलदार मोहम्मद जसीम, सीओ राहुल पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार सीआरओ रामदुलार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 68 मामले पंजीकृत हुए। इसके सापेक्ष सिर्फ छह का ही निस्तारण हो पाया। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अमनदीप डुली, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, बीडीओ रामरेखा सरोज, प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed